बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। हाल ही में बिग बी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इस तस्वीर में बिग बी का पूरा चेहरा किस से भरा हुआ है और एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।
Amitabh Bachchan: फीमेल फैन ने किस से भर दिया अमिताभ बच्चन का चेहरा, बिग बी बोले- अरे देवी जी कोई जगह तो छोड़ो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बी के इस पोस्ट पर अब मजेदार कमेंट आ रहे हैं। कोई बिग बी को क्यूट कह रहा है, तो कोई उनके ह्यूमर की तारीफ कर रहा है।एक यूजर ने लिखा, 'देवी जी कौन है, जया जी को नहीं पता शायद', तो दूसरे ने लिखा, 'ये भी अच्छा है किस ही किस देवी जी से।' बता दें कि बिग बी की यह तस्वीर 2020 की है, जिसमें उन्होंने किस फिल्टर का इस्तेमाल किया था। वहीं, अब इस तस्वीर को एक फीमेल फैन के मैसेज के साथ दोबारा उन्होंने शेयर किया है।
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, नागार्जुन, आलिया भट्ट और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ में दिखाई देंगे।