फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोरी के आरोपों से घिरी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड', बिग बी सहित तीन लोगों को नोटिस

Mon, 18 Nov 2019 12:09 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 18 Nov 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan film Jhund and Team face Notice for Copyright Infringement
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'झुंड' रिलीज होने से पहले कानूनी पचड़े में पड़ गई है। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नागराज मंजुले, टी सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार और अमिताभ बच्चन को कॉपीराइट उलंघन के तहत फिल्ममेकर नंदी चिन्नी कुमार ने नोटिस भेजा है।

Amitabh Bachchan film Jhund and Team face Notice for Copyright Infringement
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

एक इंटरव्यू में नंदी चिन्नी कुमार ने आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। अब वो इस मामले में कोर्ट  जाने की योजना बना रहे हैं। नंदी के मुताबिक उन्होंने साल 2017 में एक स्लम सॉकर खिलाड़ी अखिलेश पॉल के जीवन पर फिल्म बनाने का अधिकार खरीदा था। 

Amitabh Bachchan film Jhund and Team face Notice for Copyright Infringement
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

नंदी चिन्नी कुमार ने अखिलेश के जीवन पर स्लम सॉकर नामक बाइलिंग्वल फिल्म लिखने और निर्देशित करने की योजना बनाई थी। अखिलेश नागपुर की एक बस्ती में पैदा हुए थे और नशे के आदी थे, लेकिन उनकी फुटबॉल में काफी रूचि थी। अपने मेहनत और जुनून के बल पर वो होमलेस वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan film Jhund and Team face Notice for Copyright Infringement
amitabh bachchan - फोटो : social media

 मराठी फिल्म सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले ने विजय बरसे के जीवन पर एक फिल्म बनाने के अधिकार खरीदे थे। विजय बरसे अखिलेश के कोच हैं। नंदी के अनुसार नागराज मंजुले ने अखिलेश पॉल से 4 लाख रुपये में अधिकार खरीदने का दावा किया था। लेकिन अब वह इसके डाक्यूमेंट्स नहीं पा रहे हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan film Jhund and Team face Notice for Copyright Infringement
amitabh bachchan - फोटो : social media

नंदी चिन्नी ने बताया, 'अखिलेश ने उन्हें राइट्स बेचने की बात से इनकार कर चुके हैं। नागराज ने मुझे अपमानित किया और बिना कागजात दिखाए सेटलमेंट करने के लिए मजबूर कर रहा हैं।’ नंदी का दावा है कि उन्होंने 11 जून 2018 को इस कहानी और स्क्रीप्ट का पंजीकरण तेलांगना सिनेमा राइटर एसोसिएशन में कराया था।

अमेरिका में कश्मीरी हिंदुओं पर सुनंदा वशिष्ठ की स्पीच पर अनुपम खेर का बयान, कहा- आतंक का शिकार...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed