{"_id":"5b6689584f1c1b096a8b5506","slug":"amitabh-bachchan-grandson-agastya-bachchan-is-ready-to-launch-in-bollywood-but-not-as-hero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और नए स्टार की होने वाली है बॉलीवुड में एंट्री, अमिताभ बच्चन से जुड़ा है कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक और नए स्टार की होने वाली है बॉलीवुड में एंट्री, अमिताभ बच्चन से जुड़ा है कनेक्शन
Sun, 05 Aug 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में स्टार किड्स की एंट्री का दौर जोरों से चल रहा है। श्रीदेवी की बड़ी बेट जाह्नवी कपूर ने हाल ही में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' भी जल्द रिलीज होने वाली है। एक्टर चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय भी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अब एक और स्टार किड जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाला है। इस नए स्टार का सीधा कनेक्शन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा हुआ है। जी हां ये और कोई नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हैं।
2 of 4
आपको बता दें कि अगस्त्य खुद को बॉलीवुड के लिए पूरी तरह से तैयार कर रहे हैं और इसमें उनका साथ दे उनके नाना जी यानि अमिताभ बच्चन दे रहे हैं। अगस्त्य अमिताभ बच्चम की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के बेटे हैं। इससे पहले श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा को लेकर भी ऐसी खबरें आई थीं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं लेकिन फलहाल वह हाईयर स्टडीज में व्यस्त हैं। सूत्रों की मानें तो श्वेता से पहले ही उनका छोटा भाई अगस्त्य बॉलीवुड में एक्टिंग की शुरुआत कर सकता है।
3 of 4
सूत्रों की मानें तो अगस्त्य फिल्मों के हीरो नहीं बनना चाहते वह निर्देशन में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने अपने नाना यानि बीग बी से फिल्म मेकिंग में दिलचस्पी जाहिर की है। इसके अलावा वो साइड एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि फिल्मों का निर्देशन करने के लिए उन्होंने कोई कोर्स भी सीखना शुरू कर दिया है। इस समय अगस्त्य विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त्य ने खुद बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर की है। वह बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अगस्त्य ने एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है। इस शॉर्ट फिल्म को देखकर नाना अमिताभ बच्चन और नानी जया बच्चन काफी इंप्रेस हुए हैं। वहीं मम्मी श्वेता नंदा और पापा निखिल नंदा अगस्त्य के इस फैसले से खुश हैं। जल्द ही उनकी यह शॉर्ट फिल्म यूट्यूब पर भी देखी जा सकेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त्य ने न सिर्फ उस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है बल्कि फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। फिल्म में उन्हीं ने बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।