बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार (11 अक्तूबर) को अपना 78वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें फैंस सहित कई फिल्मी सितारों ने अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। हर बार की तरह इस बार भी जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर फैंस का मेला लगा हुआ नजर आया था, लेकिन वह इस बार अपने फैंस से मुखातिब नहीं हो पाए।
जन्मदिन पर फैंस से नहीं मिल पाए थे अमिताभ बच्चन, बिग बी ने अब मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की महामारी के चलते अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से मुलाकात नहीं की। ऐसे में अब उन्होंने फैंस से माफी मांगी की। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए जन्मदिन पर फैंस से न मिलने पर माफी मांगी है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपने फैंस के लिए खास संदेश और तस्वीरें-वीडियो भी साझा करते रहते हैं।
अमिताभ बच्चन ने फैंस से ब्लॉग के जरिए माफी मांगी है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'उन लोगों से माफी मांगता हूं जो मेरा इंतजार कर रहे थे। उन लोगों ने सड़क पर मेरे नाम के बैनर लगाए, फूल और तोहफे लेकर आए, जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। मुझे बाहर निकलने से अभी मना किया गया है और केयर सबसे महत्वपूर्ण है, आप सभी से माफी मांगता हूं।'
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ब्लॉग वायरल हो रहा है। उनके फैंस ब्लॉग पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें अमिताभ के जन्मदिन की तो उन्होंने इस बार कोई उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया था और शनिवार की रात भी उन्होंने काम करते ही बिताई। लेकिन, अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों का उनके घर पर आना जाना इस बार भी सुबह से ही शुरू हो गया था। उनके प्रशंसक सुबह से ही जलसा के सामने गुलदस्ते लेकर पहुंचने लगे थे। एक प्रशंसक ने तो सड़क पर कुछ दूरी पर उनके नाम का बैनर भी टांग रखा था।
हर साल उनके जन्मदिन पर उनके घर के बाहर लोगों का मेला लगता है। कोरोना की पाबंदियां भी इस बार उनके प्रशंसकों को उनके घर तक आने से रोक नहीं पाईं। इस बार भीड़ तो नहीं दिखी लेकिन लोग गुलदस्ते लेकर सुबह से ही उनके घर के बाहर पहुंचते रहे और जो दोपहर तक रुके उन्हें अमिताभ बच्चन ने निराश भी नहीं किया। अमिताभ बच्चन से मिलने हर साल दूर दूर से लोग आते हैं, इस बार इनकी संख्य़ा भले कम रही हो पर जो यहां पहुंचे उनको अमिताभ बच्चन ने अपनी झलक दिखाई जरूर।
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में खुलकर आगे आए रितेश देशमुख, अभिनेत्री के लिए कही ये बड़ी बात

कमेंट
कमेंट X