{"_id":"5d00f438bdec220770318fe7","slug":"amitabh-bachchan-helped-clearing-outstanding-loans-of-2100-farmers-from-bihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2100 किसानों का चुकाया कर्ज पर अधूरा है पुलवामा का वादा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2100 किसानों का चुकाया कर्ज पर अधूरा है पुलवामा का वादा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 12 Jun 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के शहंशाह काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उनके ट्विटर हैक होने के चलते वो सुर्खियों में थे तो अब एक और वजह से अमिताभ सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के शहंशाह ने बिहार के दो हजार से अधिक किसानों की बड़ी मदद की है। दरअसल अमिताभ ने 2100 किसानों का कर्ज चुका दिया है। इस बार की जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद सोशल मीडिया पर दी।
2 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लोन चुकाने की जानकारी देते हुए लिखा- जो वादा किया ता उसे पूरा कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोन की पूरी रकम वन टाइम सेटेलमेंट के जरिए चुकाई गई है। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले अमिताभ ने सोशल मीडिया पर ही लिखा था- 'जो लोग लोन की रकम अदा नहीं कर पा रहे हैं, उन लोगों के लिए गिफ्ट है। इस बार ये लोग बिहार से होंगे।'
3 of 6
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने किसानों की मदद की हो। इससे पहले अमिताभ ने पिछले साल करीब एक हजार किसानों के लोन चुकाए थे। गरीब किसानों के लोन चुकाने को लेकर अमिताभ की सोशल मीडिया पर तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Badla film amitabh
- फोटो : you tube
वहीं अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा- अभी एक और वादा पूरा करना है। पुलवामा अटैक में जिन बहादुर लोगों ने देश के लिए अपनी जान गंवा दी उनके परिवार और पत्नियों की आर्थिक रूप से मदद करनी है, सच्चे शहीद।'
विज्ञापन
5 of 6
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन हाल ही में ट्विटर अकाउंट को हैक होने के चलते सुर्खियों में थे। अमिताभ के ट्विटर पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो लगाई गई थी। वहीं बायो में आई लव पाकिस्तान लिखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।