{"_id":"5a801b6c4f1c1b4e588b7fe8","slug":"amitabh-bachchan-in-leelawati-hospital-for-these-reason-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल हुए अमिताभ, अब हुआ खुलासा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल हुए अमिताभ, अब हुआ खुलासा
Sun, 11 Feb 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Feb 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amiatbh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी बीमारी से झूजते नजर आए और उन्हें इमरजेंसी लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। खबर है कि ज्यादा तकलीफ होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था और उनको सीनियर डॉक्टर की निगरानी में रखा गया......लेकिन आपको बता दें कि आखिर अमिताभ को क्या तकलीफ हुई थी
2 of 5
Amiatbh
अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या भी मौजूद थीं अमिताभ बीते कुछ दिनों से गले और स्पाइन के दर्द से बहुत परेशान थे। इसी के चलते उन्हें शाम को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। करीब 4 घंटों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद अब उन्हें घर जाने की इजाजत मिल गई।
3 of 5
Abhishek
पिछले साल कौन बनेगा करोड़पति के दौरान भी एक इंटरव्यू में उन्होंने गले में दर्द की शिकायत की थी। दरअसल उन्हें गले में तेज दर्द होने लगा था जिसके बाद वो अस्पताल पहुंचे। वैसे ये दर्द उनको काफी समय से परेशान कर रहा है जिसकी वजह से वह लगातार मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में चेकअप के लिए जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amiatbh and Rishi
हालांकि, ट्रीटमेंट के बाद बिग बी को आराम है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि अमिताभ और ऋषि कपूर अपनी आने वाली फिल्म 102 नॉट आउट को लेकर बिजी चल रहे थे ऐसे में तबीयत खराब होने के चलते शूटिंग भी रोक दी गई है। दोनों कलाकार 27 साल के बाद एक साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म एक गुजराती नाटक पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh
बॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज नायकों की बात की जाए तो महानायक अमिताभ बच्चन और रोमांटिक हीरो के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर ऋषि कपूर लगभग 27 साल बाद एक बार फिर से प्रमुख किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। दोनों ने ही आखिरी बार साल 1991 में आई फिल्म ‘अजूबा’ में लीड एक्टिंग करते हुए स्क्रीन शेयर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।