{"_id":"5fc06037abe4d3303f0978da","slug":"amitabh-bachchan-jalsa-to-ambani-antilia-here-mumbai-most-expensive-homes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के ‘जलसा’ से लेकर अंबानी के ‘एंटीलिया’ तक, ये हैं मुंबई के सबसे महंगे घर, तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ के ‘जलसा’ से लेकर अंबानी के ‘एंटीलिया’ तक, ये हैं मुंबई के सबसे महंगे घर, तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 27 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और अंबानी का बंगला
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आलीशान बंगला ‘जलसा’ हो या मुकेश अंबानी का ‘एंटीलिया’, इन मशहूर हस्तियों के घर मुंबई में हैं। बॉलीवुड के कई सितारे तो ऐसे हैं जिनके आशियाने को देखने के लिए प्रशंसक दूर दूर से पहुंचते हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उन बड़ी हस्तियों के घरों की तस्वीरें दिखाते हैं जो मुंबई के सबसे महंगे घरों में हैं।
Trending Videos
2 of 5
अमिताभ बच्चन का घर
- फोटो : instagram/amitabhbachchan, ani
अमिताभ बच्चन का बंगला 'जलसा' मुंबई के जुहू में स्थित है। वे अपने पूरे परिवार के साथ यहीं रहते हैं। अमिताभ का बंगला तो एक टूरिस्ट स्पॉट की तरह बन गया है। देशभर से लोग अगर मुंबई घूमने जाते हैं तो अमिताभ का बंगला जरूर देखते हैं। फैंस उनसे हर रविवार को यहीं मिलने आते हैं। बिग बी भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शाहरुख खान का घर
- फोटो : instagram/bollyhis
अमिताभ की तरह शाहरुख खान भी अक्सर अपने फैंस से मिलने बंगले के ऊपर बने एक स्पॉट पर खड़े होते हैं। शाहरुख खान के बंगले का नाम 'मन्नत' है। इसे शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने सजाया है। गौरी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। बंगले को पहले विला विएना के नाम से जाना जाता था।
4 of 5
मुकेश अंबानी का घर
- फोटो : Luxatic
मुकेश अंबानी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। ऐसे में जाहिर है उनका घर भी दुनिया के सबसे महंगे और शानदार घरों में से है। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया महल से कम नहीं है। पूरा परिवार अक्सर बॉलीवुड सितारों के साथ नजर आता है। इस घर को शिकागो के आर्किटेक्ट पार्किंस एंड विल ने बनाया है। जानकारी के मुताबिक इस घर को मिथिकल अटलांटिक आइसलैंड (Mythical Atlantic Island) से प्रेरित होकर बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान का घर
- फोटो : वीरल भयानी
मुंबई के 'गैलेक्सी' अपार्टमेंट का नाम तो सभी जानते होंगे। सलमान खान पूरे परिवार के साथ यहीं रहते हैं। दिवाली, ईद या फिर कोई अन्य खास मौका हो, सलमान बालकनी से अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते हैं। अमिताभ और शाहरुख की तरह सलमान खान का अपार्टमेंट भी एक टूरिस्ट स्पॉट की तरह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X