{"_id":"5ae463024f1c1b63098b6ec2","slug":"amitabh-bachchan-name-removed-from-rabindra-bharati-university-of-west-bengal-award-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन को मिलने वाली थी उपाधि, यूनिवर्सिटी के VC ने हटा दिया नाम, आखिर हुआ क्या? ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन को मिलने वाली थी उपाधि, यूनिवर्सिटी के VC ने हटा दिया नाम, आखिर हुआ क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिम बंगाल के रवींद्र भारती विश्वविद्यालय (आरबीयू ) ने इस साल के डी लिट सम्मान पाने वाली सूची में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम शामिल किया गया था लेकिन अचानक ही उनका नाम हटा दिया गया है। बॉलीवुड के शंहशाह का नाम लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल स्थित रवींद्र भारती विश्वविद्यालय कला और संगीत के क्षेत्र का एक जाना-माना नाम है। वहीं अमिताभ बच्चन के कई समर्थकों ने विश्वविद्यालय के इस फैसले पर हैरानी और नाराजगी जताई है।
2 of 4
Amitabh Bachchan
वहीं खबर है कि विश्वविद्यालय ने अपने इस फैसले की वजह भी लोगों को बता दी है। दरअसल ये फैसला पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर लिया गया है। यूनिवर्सिटी के VC सव्यसाची बसु राय चौधरी ने खुद यह जानकारी दी। चौधरी ने बताया कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को अनुपस्थित रहने वाले किसी भी व्यक्ति को यह मानद उपाधि नहीं देने को कहा है।
3 of 4
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने पहले कहा था कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के चलते 8 मई 2018 को विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में डी लिट उपाधि ग्रहण नहीं कर पाएंगे। वीसी ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में जिन अन्य मशहूर हस्तियों को डी लिट की मानद उपाधि दी जाएगी वह हैं राइटर नवनिता देव सेन , चित्रकार जतिन दास और शास्त्रीय गायक पंडित अमिया रंजन बंदोपाध्याय।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमिताभ बच्चन
यह दीक्षांत समारोह आरबीयू के जोरासांको कैंपस मे होगा जो रवींद्रनाथ ठाकुर का पैतृक गृह है। 9 मई को रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती है। चौधरी ने बताया कि मशहूर चित्रकार रॉबिन मंडल को हीराचंद दुगार मेमोरियल अवॉर्ड तथा गायक रुमा गुहा ठाकुरता और मूर्तिकार निरंजन प्रधान को पश्चिम बंगाल राज्य अकादमी ऑफ डांस ड्रामा म्यूजिक एंड विजुअल आर्ट्स पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।