{"_id":"5ae3e8374f1c1b62098b6f96","slug":"bollywood-actress-richa-chaddha-remark-on-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच पर ये क्या बोल गईं ऋचा चड्ढा, बोल्ड अंदाज में दे डाला इतना बड़ा बयान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कास्टिंग काउच पर ये क्या बोल गईं ऋचा चड्ढा, बोल्ड अंदाज में दे डाला इतना बड़ा बयान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
richa chaddha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ साल से 'कास्टिंग काउच' पर खुलकर बहस होने लगी है, हालांकि अब भी कई लोग ऐसे हैं जो इस बहस का हिस्सा ही नहीं बनना चाहते। बता दें हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टीन पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद चले #MeToo कैंपेन के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जैसे ही अपने कड़वे अनुभव शेयर करना शुरू किया यह मामला हमें और गहराई में ले गया। पर्दे के पीछे छिपे एक काले और भयावह सच से लोग वाकिफ नहीं थे, वो सबके सामने आने लगा। इस कैंपेन ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया।
richa chaddha
लेकिन जहां हॉलीवुड में मशहूूर एक्टर-एक्ट्रेस ने खुलकर इस मुद्दे पर बोलना शुरू किया तो वहीं बॉलीवुड में इस पर दो अलग-अलग राय देखने को मिली। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने कास्टिंग काउच से इनकार किया। हाल ही में फिल्म 'संजू' के टीजर लॉन्च के बाद रणबीर कपूर ने कहा कि उन्हें कभी इसका सामना नहीं करने को मिला। वहीं तेलुगू अभिनेत्री 'श्री रेड्डी' और 'सरोज खान' विवाद को तो सभी जानते ही हैं। तेलुगू अभिनेत्री श्री रेड्डी ने कहा था कि सरोज मैम को लेकर मेरे मन में जो सम्मान था वो अब नहीं रहा है। सरोज मैम की बातें तो इस ओर इशारा करती हैं कि हमें खुद को प्रड्यूसर के हवाले कर देना चाहिए। बता दें श्री रेड्डी ने हाल ही में कास्टिंग काउच के खिलाफ टॉपलेेस होकर प्रदर्शन किया था।
रिचा चढ्डा
इन सबके बीच कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा से बात हुई तो उन्होंने इस मुद्दे पर अपना बोल्ड स्टेटमेंट दिया। 'अभी तोह पार्टी शुरू हुई है' के सेट पर बॉलीवुड लाइफ ने उनसे विशेष बातचीत की जिसमें ऋचा ने कहा- रणबीर ने क्या कहा मुझे इसके बारे में नहीं पता है। उन्होंने हंसते हुए कहा रणबीर ने इसका सामना नहीं किया होगा। हो सकता है कि उसे इसका अनुभव ही नहीं रहा हो। यह तो स्पष्ट है, कि फिल्म इंडस्ट्री के भीतर के लोगों के अनुभव और बाहर से आए लोगों के अनुभव अलग-अलग होते हैं। लेकिन जहां तक मुझे लगता है, यह एक ट्रेंडिग टॉपिक बन गया है इसलिए प्रेस भी श्री रेड्डी और सरोज खान जैसे कुछ अन्य लोगों को जोड़कर इसे कवर करने की कोशिश में लगी है। लेकिन मैं ये भी कहूंगी कि कास्टिंग काउच निहायती घटिया काम है। यह वास्तव में घृणित अभ्यास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadda
ऋचा आगे कहती हैं कि #MeToo कैंपेन को लेकर मुझे सच में बेहद उम्मीद थी कि भारत में भी बहुत से लोग होंगे जो बाहर आएंगे और इस पर बिना शर्म के खुलकर बात करेंगे। मैंने यह भी सोचा था कि जैसे ही मामले सामने आने शुरू होंगे लोगों पर कार्रवाई भी होगी, क्योंकि इस सच को कोई नहीं झुठला सकता कि यहां महिलाएं लंबे समय से पीड़ित हैं। हां, इस मसले पर मेरी दिलचस्पी बॉलीवुड के परिप्रेक्ष्य से नहीं है, क्योंकि बॉलीवुड भी एक बड़ा उद्योग क्षेत्र बन चुका है। मैंने धरातल की हकीकत जानने के लिए बलात्कार और तस्करी के पीड़ितों के साथ भी काम किया है, यही नहीं मैंने उनके लिए एक फंडिंग भी शुरू की। लेकिन अब मुझे लगता है कि यहां कुछ भी नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
Richa Chaddaa
परिस्थितियां वैसे ही रहेंगी जैसी थी। देश में फिल्म जगत के कालाकारों की रक्षा करने के लिए तो कोई व्यवस्था ही नहीं है। मुझे अब कोई उम्मीद नहीं रह गई है। ऋचा कहती हैं भारत में अगर कोई भी कानून बलात्कारियों का बचाव कर रहा है, तो ये मेरे लिए घृणा का विषय है। दरअसल, ऐसे मामलों को राजनीति करने के लिए रखा जाता है। चुनाव के माहौल में इसे सांप्रदायिक और राजनीतिक विषय बना देना बिल्कुल गलत है। जल्द ही ऋचा चड्ढा 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ प्रतीक बाबर, श्रीया पिलगोंकर, उमेश शुक्ला, दिव्य दत्ता, पंकज त्रिपाठी, मनोज पहवा, पवन मल्होत्रा, विनय पाठक भी दिखेंगे। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, स्नेहा रजानी और अनुभाव सिन्हा द्वारा निर्मित इस फिल्म के 2018 में ही रिलीज होने की संभावना है।