सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर के पिता से लेकर बिग बॉस तक ने Avengers Infinity War में किया है काम, आपने नोटिस किया क्या

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Indian Voice Actors Who Dubbed Avengers Infinity War In Hindi
Avengers Infinity War

रिलीज होते ही हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' भारत में धूम मचा रही है। पहले ही दिन 30 करोड़ रुपये बटोर चुकी इस फिल्म को ना सिर्फ अंग्रेजी भाषी बल्कि हिन्दी और अन्य क्षेत्रिय भाषा के सिने दर्शक भी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के डब किए गए वर्जन की लोकप्रियता इस वजह से भी हैै क्योंकि जिन लोगों ने फिल्म के किरदारों को अपनी आवाज दी है, वे पहले से ही फिल्म के सुपरहीरोज की पहचान में रच-बस चुके हैं।

Indian Voice Actors Who Dubbed Avengers Infinity War In Hindi
Iron Man

'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' के हिन्दी वर्जन को शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खट्टर से लेकर मशहूर टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा तक ने अपनी आवाज दी है। अगर आप मार्वेल स्टूडियोज की फिल्मों के फैन हैं तो आपने ट्रेलर से ही अंदाजा लगा लिया होगा कि किस वॉइस एक्टर ने किस सुपरहीरो को अपनी आवाज दी है। फिर भी अगर आपको थोड़ी सी भी कंफ्यूजन है, तो हाजिर है पूरी लिस्ट-
आयरन मैन- राजेश खट्टर
थानोस- निनाद कामत
कैप्टन अमेरिका- जॉय सेनगुप्ता
स्पाइडर मैन- वैभव ठक्कर
ब्लैक पैंथर- विराज अधव

Indian Voice Actors Who Dubbed Avengers Infinity War In Hindi
Thor
थॉर- गौरव चोपड़ा
ब्लैक विडो- नेशा चेंबुरकर
हल्क- समय राज ठक्कर
कर्नल निकोलस- शक्ति सिंह
स्टार लॉर्ड- रोहित रॉय
डॉ. स्ट्रेंज- सप्तर्षि घोष
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Voice Actors Who Dubbed Avengers Infinity War In Hindi
Captain America

सुपरहीरो विजन की आवाज अलुत कपूर ने दी है। यह वही अतुल हैं जो 'बिग बॉस' नाम के काल्पनिक किरदार को अपनी आवाज देते हैं। शुरुआत में खबर यह भी आई थी कि टाइगर श्रॉफ भी इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। उनका नाम स्पाइडर मैन के वॉइस एक्टर के तौर पर सामने आया था। हालांकि, अंत में यह जिम्मा वैभव ठक्कर को दिया गया। वहीं वरुण धवन भी इस मेगा बजट फिल्म से जुड़ने से चूक गए। फिल्म कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर में उन्होंने कैप्टन अमेेरिका के लिए डबिंग की थी। लेकिन 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' में यह काम टीवी एक्टर जॉय सेनगुप्ता को मिला। 

विज्ञापन
यूट्यूब पर एक एवेंजर फैन ने वीडियो भी डाला है जिसमें तमाम वॉइस एक्टर्स के नाम शामिल हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed