सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के मशहूर ज्योतिषाचार्य बेजान दारूवाला को आया ब्रेन स्ट्रोक, ICU से सामने आईं तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
bollywood famous astrologer bejan daruwalla gets brain stroke photos from icu get viral

बॉलीवुड में Astrology को लेकर कई तरह के फंडे आजमाए जाते हैं जिनमें फिल्मों के नाम से लेकर रिलीज डेट तक शामिल है। इन सब में इंडस्ट्री के लोगों की मदद करते हैं बॉलीवुड के मशहूर ज्योतिषाचार्य बेजान दारूवाला। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है जिसकी खबर अब सामने आ रही है। 

bollywood famous astrologer bejan daruwalla gets brain stroke photos from icu get viral

कुछ दिनों पहले बेजान दारूवाला को मेजर ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और वह तब से अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अब उनकी हालत में थोड़ा सा सुधार है। बेजान दारूवाला ने अस्पताल से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। 

bollywood famous astrologer bejan daruwalla gets brain stroke photos from icu get viral

अपनी तस्वीरों को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है - 'हैलो माई डियर फ्रेंड्स, मैं पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हूं। मेजर ब्रेन स्ट्रोक के चलते मुझे ICU में रखा गया था। एक दिन के लिए मुझे वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood famous astrologer bejan daruwalla gets brain stroke photos from icu get viral

उन्होंने आगे लिखा है- 'डॉक्टरों के मुताबिक यह एक जादू है कि वह अभी ठीक हैं। फैंस की दुआओं का असर है कि मैं अभी ठीक हो रहा हूं और जल्द ही सबके सामने आऊंगा। भगवान गणेश की मुझ पर कृपा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed