{"_id":"63284c3e73c33339ea523552","slug":"amitabh-bachchan-new-property-investment-in-the-posh-area-of-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: बिग बी ने खरीदा 12 हजार स्क्वायर फीट का नया आशियाना, जानें क्या है इसकी खासियत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: बिग बी ने खरीदा 12 हजार स्क्वायर फीट का नया आशियाना, जानें क्या है इसकी खासियत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 19 Sep 2022 04:34 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो केबीसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों बिग बी एक बार फिर से कोरोना से पीड़ित हो गए थे। हालांकि कुछ दिनों बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिला था। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपनी लग्जरी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। फैंस भी उनकी लग्जरी जिंदगी के दीवाने रहते हैं। हाल ही में खबर आ रही है अमिताभ बच्चन ने मुंबई के फोर बंगलो एरिया की पार्थेनन में एक नया घर खरीदा है।
2 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बी का ये घर पार्थेनन बिल्डिंग की 31वीं मंजिल पर स्थित है। यह करीब 12 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। अभी तक इत बंगले की कीमत का तो खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि बिग बी ने अपने घर को रहने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि सिर्फ निवेश के लिए खरीदा है। बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने 2021 में भी एक प्रॉपर्टी खरीदी थी।
3 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का ये बंगला अंधेरी स्थित 34 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग के 27वें और 28वें मंजिल पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बंगले की कीमत करीब 31 करोड़ रुपये बताई गई थी। ये भी कहा गया था कि अमिताभ बच्चन ने इसके लिए 62 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अमिताभ बच्चन के पहले से मुंबई में 6 बंगले हैं। पहला 'जलसा', जो करीब 10 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस घर में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' है, जहां वह 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले अपने माता-पिता के साथ रहते थे। तीसरा बंगला 'जनक', जहां उनका ऑफिस है और चौथा बंगला 'वत्स' है। इन सबके अलावा 2013 में भी उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपए का बंगला 'जलसा' के ठीक पीछे खरीदा था। छठी प्रॉपर्टी, जो उन्होंने पिछले साल खरीदी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।