सब्सक्राइब करें

KRK: आरएसएस में शामिल होने जा रहे केआरके? ट्वीट कर कहा- अगर संघ...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Sep 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
Kamal Rashid Khan aka KRK is planning to join the Rss, see his tweet
केआरके - फोटो : SELF

एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ट्वीट से अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे वह चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाले केआरके ने इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ज्वाइन करने की इच्छा जताई है।

Trending Videos
Kamal Rashid Khan aka KRK is planning to join the Rss, see his tweet
केआरके

उन्होंने सोमवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत और देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए लिखा है कि वह संघ में शामिल होने के लिए तैयार हैं। केआरके ने ट्वीट किया, 'आदरणीय मोहन भागवत जी, अगर आरएसएस को मेरी जरूरत है तो मैं संघ को ज्वाइन करने के लिए तैयार हूं।' इस ट्वीट में उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को भी टैग किया है। बता दें कि केआरके इन दिनों फिल्मों से ज्यादा राजनीति की दुनिया में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि वह जल्द की एक राजनीतिक पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Rashid Khan aka KRK is planning to join the Rss, see his tweet
केआरके

उन्होंने लिखा था, 'मैं जल्द राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बनने की सोच रहा हूं। क्योंकि देश में सुरक्षित रहने के लिए नेता होना जरूरी है, अभिनेता नहीं।' उनके इस ट्वीट पर बहुत से लोगों ने उनका समर्थन किया था। एक यूजर ने लिखा था, 'सर, अपनी पार्टी बनाओ हम आपके साथ हैं।' वहीं,  एक अन्य यूजर ने लिखा, 'देर आए दुरुस्त आए।'  इसके अलावा बहुत  से यूजर्स ने हैरानी जताते हुए उनसे सवाल किया कि क्या आप सच में अभिनेता है?

Kamal Rashid Khan aka KRK is planning to join the Rss, see his tweet
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि केआरके को उनके पुराने ट्वीट्स की वजह से मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने दिवंगत ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। गिरफ्तारी के बाद 14 दिनों के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया था। वहीं, उनपर 2021 में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यौन शोषण का मामला भी दर्ज था। नौ दिनों तक हिरासत में रखने के बाद कोर्ट ने दोनों ही मामलों में उन्हें जमानत दे दी थी। उन्हें यह जमानत सशर्त दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed