{"_id":"5e576c7f8ebc3ef3e7757c61","slug":"amitabh-bachchan-not-well-after-that-disney-made-shimla-for-brahmastra-itself-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने अमिताभ की यात्रा पर लगाई रोक तो डिजनी ने ब्रह्मास्त्र के लिए मुंबई में ही बना दिया शिमला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डॉक्टरों ने अमिताभ की यात्रा पर लगाई रोक तो डिजनी ने ब्रह्मास्त्र के लिए मुंबई में ही बना दिया शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Brahmastra shoot
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछली सदी के महानायक का बीबीसी का तमगा जीतने वाले अमिताभ बच्चन को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कारणों के चलते हवाई यात्रा करने से मना कर दिया है। इसके चलते निर्माता करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। अमिताभ बच्चन का यह शेड्यूल वैसे तो शिमला में होना था लेकिन चूंकि अमिताभ बच्चन शिमला जा नहीं सकते लिहाजा फिल्म में पैसा लगा रही कंपनी डिजनी ने उनके लिए मुंबई में ही शिमला बना दिया।
2 of 4
brahmastra
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग अब उसके अंतिम पड़ाव पर आ चुकी है। फिल्म की अब कुछ ही दिनों की शूटिंग बाकी है। एक्शन और रोमांच से भरी इस काल्पनिक फिल्म के लिए मुंबई में एक विशाल सेट का लगाया गया है, जिसमें मुंबई की की फिल्म सिटी में ही हिमाचल प्रदेश बसा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है और ये खूबसूरती हू ब हू बनी रहे इसके लिए निर्माताओं ने मुंबई के सेट पर पानी की तरह पैसा बहाया है। यहां एक शिव मंदिर का निर्माण भी किया गया है जो इस पूरे सेट का सबसे अद्भुत आकर्षण है।
3 of 4
varanasi brahmastra
- फोटो : varanasi brahmastra
जानकारी के मुताबिक रणबीर इस फिल्म में शिवा का किरदार निभा रहे हैं, और अमिताभ बच्चन उनके गुरु के किरदार में नजर आएंगे। इस समय भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को इस सेट पर फिल्माया जा रहा है।' ज्ञात है कि यह शूटिंग के आखिरी दिन चल रहे हैं, इसलिए काम ज्यादा होने की वजह से हर रोज शूटिंग लगभग छह बजे सुबह शुरू हो जाती है।
फिलहाल इस सेट पर फिल्म की शूटिंग सिर्फ रणबीर और अमिताभ ही कर रहे थे। जल्द ही रणबीर की प्रेमिका का किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट भी सेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। मंगलवार को फिल्म की टीम ने शूटिंग के 170 दिन पूरे कर लिए हैं। अब भी करीब 20 दिन की शूटिंग बाकी है। इस हिसाब से फिल्म का बहुत ही जल्दी पैकअप हो जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।