हिंदी सिनेमा में स्वतंत्रता सेनानियों पर ढ़ेर सारी फिल्में बनी है। यहां के दर्शक देशभक्ति फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे अभिनेता हुए हैं जिन्होंने अपनी रोमांटिक और एक्शन वाली छवि को छोड़ एक क्रांतिकारी का किरदार निभाया और हिट भी हुए। आज महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) की पुण्यतिथि है। वे एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है। ऐसे में बात करेंगे उन अभिनेताओं की जिन्होंने इस साहसिक स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाया।
इन फिल्मों में दिखाया गया चंद्रशेखर आजाद का सफर, आमिर से लेकर सनी देओल तक बन चुके हैं 'क्रांतिकारी'
आमिर खान
2006 में आई फिल्म ''रंग दे बसंती'' साहसिक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष पर आधारित थी। फिल्म में चंद्रशेखर आजाद के किरदार में आमिर खान दिखाई दिए थे। आमिर के इस किरदार को खूब पसंद किया गया था।फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। आमिर ने इस फिल्म के जरिए युवाओं में जोश भर दिया था।
मनमोहन
1965 में आई फिल्म 'शहीद' भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। एस राम शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद का किरदार मनमोहन ने निभाया था। फिल्म के गाने स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल ने लिखे थे। जमशेदपुर में जन्मे मनमोहन को इस फिल्म से बड़ी सफलता हाथ लगी थी।
अखिलेंद्र मिश्रा
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002) में चंद्रशेखर आजाद का किरदार एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया था। फिल्म में भारत की आजादी को लेकर शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के योगदान के बारे में बताया गया।
