{"_id":"5e566b6a8ebc3ef38d71a177","slug":"ravindra-jain-birth-anniversary-indian-music-composer-lyricist-playback-singer-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस गायक ने जलाया लोगों के मन में आस्था का दीप, रामायण की आवाज बन दुनिया भर में छाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस गायक ने जलाया लोगों के मन में आस्था का दीप, रामायण की आवाज बन दुनिया भर में छाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ravindra jain
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रामानंद सागर की रामायण में जो मधुर आवाज आपने सुनी वह रवीन्द्र जैन की है। संगीतकार रवीन्द्र जैन का मुंबई में 71 साल की उम्र में साल 2015 में निधन हो गया था। रवीन्द्र जैन बचपन से ही नेत्रहीन थे लेकिन संगीत के प्रति उनका खास लगाव था। 28 फरवरी 1944 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जन्में रवीन्द्र सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। 1972 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।
2 of 5
ravindra jain
उन्होंने न सिर्फ अच्छा गाया बल्कि एक से बढ़कर एक संगीत भी दिया। उन्होंने बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध गीत लिखे भी हैं। वे उन संगीतकारों में रहे हैं, जिन्होंने कविता, शायरी और गीत की समझ को समेटते हुए लीक से हटकर कुछ गम्भीर तरह का काम किया है।
3 of 5
ravindra jain
- फोटो : ट्विटर
रवीन्द्र जैन ने बचपन में संगीत की बारीकियां पंडित घंमडी लाल, पंडित जनार्दन शर्मा और पंडित नाथूराम शर्मा से सीखी थीं और बाकायदा प्रयाग संगीत समिति से शास्त्रीय संगीत की दीक्षा ली थी। साल 1969 में रवीन्द्र जैन मुंबई पहुंचे। राधेश्याम झुनझुनवाला अपनी एक फिल्म में उनका संगीत चाहते थे। 1971 में रवीन्द्र जैन के संगीत निर्देशन में पहली बार पांच गाने रिकॉर्ड हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवीन्द्र जैन के सदाबहार गीत
- फोटो : Social Media
1972 में कांच और हीरा की असफलता के बाद उन्होंने फिल्म चोर मचाए शोर, चितचोर, तपस्या, दुल्हन वही जो पिया मन भाए, अंखियों के झरोखों से, राम तेरी गंगा मैली, हिना, इंसाफ का तराजू, प्रतिशोध जैसी कई फिल्मों में संगीत दिया।
विज्ञापन
5 of 5
ramayan
- फोटो : file photo
फिल्मों के अलावा रवीन्द्र जैन ने टीवी की दुनिया का मशहूर पौराणिक सीरियल रामायण का भी संगीत दिया था, साथ कई चौपाईयों को उन्होंने अपनी आवाज दी थी। बेशक रवीन्द्र जैन नहीं हैं, मगर उनकी कीर्ति शेष है और वह शाहकार धुन भी जिसे आज भी लोग याद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।