केरल की गोपिका कोट्टनथारायिल मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के नाम पर पर रखी गई ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएचडी स्कॉलरशिप पाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। गोपिका पशु विज्ञान और खेती की नई प्रथाओं को विकसित करने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां रखने वाली 800 से अधिक भारतीय महिलाओं में से चुना गया। बुधवार शाम मुंबई में संपन्न हुए एक इवेंट में शाहरुख ने खुद यह स्कॉलरशिप भेंट की। गौरतलब है कि इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न और ला ट्रोब विश्वविद्यालय ने पिछले साल अगस्त में 'शाहरुख खान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएचडी स्कॉलरशिप' (छात्रवृत्ति) की घोषणा की थी।
इस छात्रा ने हासिल की शाहरुख खान के नाम पर शुरू हुई पहली स्कॉलरशिप, 'किंग खान' ने दिया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन