आज से ही नहीं बॉलीवुड में एक लंबे अरसे से ही अभिनेत्रियों ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सभी को कायल किया है। वहीं बात अगर 90 के दशक की अभिनेत्रियों की करें तो आज भी बच्चे हो या फिर बूढ़े, सभी के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। वैसे 90 के दशक की अभिनेत्रियां आज भी खूबसूरती में नई अभिनेत्रियों का टक्कर देती हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते और दिखाते हैं 90 के दशक की चार अभिनेत्रियों के बदलते लुक्स।
कभी खूबसूरती से महफिल लूटती थीं 90 के दशक की ये अभिनेत्रियां, अब ऐसा है लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश के नाम से मशहूर विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के दीवाने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। आज भी जब खूबसूरत अभिनेत्रियों का जिक्र होता है तो ऐश्वर्या राय का नाम लिस्ट में शुमार होता है। वैसे बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्मों से थोड़ी सी दूरी बना ली है। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐश अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
करिश्मा कपूर
90 के दशक में हर किसी को अपनी खूबसूरती का दीवाना करने वालीं करिश्मा कपूर आज भी खूबसूरत दिखती हैं। हालांकि उम्र का कई हद तक असर उनपर दिखने लगा है। वैसै बता दें कि बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री निजी कारणों की वजह से भी सुर्खियों में रही थीं। बता दें कि करिश्मा कपूर की शादी संजय कपूर के साथ हुई थी लेकिन कुछ वक्त के बाद ही दोनों का तलाक हो गया। गौरतलब है कि करिश्मा जल्दी ही वेब सीरीज मेंटलहुड में नजर आएंगी।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के आज भी लाखों- करोड़ों चाहने वाले हैं। माधुरी दीक्षित न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। माधुरी आज भी टीवी और फिल्म जगत में सक्रिय हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी माधुरी अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
काजोल
काजोल की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में होती है जो आज भी अपने दम पर फिल्म की नैया पार कराने का हौसला रखती हैं। काजोल न सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं बल्कि वो फिल्मों में भी काफी सक्रिय हैं। हाल ही में काजोल पति अजय देवगन के साथ फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में नजर आई थीं। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।