फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोंकणा-रणवीर के बीच सब कुछ नहीं हुआ ठीक, तीन साल अलग रहने के बाद दी तलाक की अर्जी

Thu, 27 Feb 2020 10:51 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 27 Feb 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Konkona Sen Sharma Ranvir Shorey file for divorce
Ranvir Shorey and Konkona Sen Sharma - फोटो : file photo

फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड के दो सितारों ने अब तलाक लेने का फैसला ले लिया है। इन सितारों के नाम कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी हैं। ये दोनों बीते तीन साल से अलग रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक इन लोगों ने तीन साल अलग रहने के बाद तलाक की अर्जी दे दी है। जल्द ही ये दोनों आधिकारिक तौर पर एक दूसरे से अलग हो जाएंगे।

Konkona Sen Sharma Ranvir Shorey file for divorce
Ranvir Shorey and Konkona Sen Sharma - फोटो : file photo

इस बात का खुलासा स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने कानूनी तौर पर अलग होने का फैसला कर लिया है। औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं और अगले छह महीने में तलाक फाइनल हो सकता है। जानकारी के मुताबिक दोनों ने तलाक की अर्जी डालने से पहले काउंसलिंग की मदद भी ली लेकिन एक दूसरे के साथ नहीं आ पाए। 

Konkona Sen Sharma Ranvir Shorey file for divorce
ranvir shorey - फोटो : social media

रणवीर शौरी ने साल 2014 में आई फिल्म 'तितली' के दौरान ही कोंकणा से अपने अलगाव की बात कबूली थी। यहां तक कि कोंकणा से अपने रिश्ते के खराब होने का जिम्मेदार उन्होंने खुद को ही ठहराया था। कोंकणा और रणवीर की शादी साल 2010 में हुई थी। इन दोनों की शादी महज पांच साल ही चली जिसके बाद दोनों अलग रहने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Konkona Sen Sharma Ranvir Shorey file for divorce
Ranvir Shorey with his son - फोटो : Instagram

इन दोनों का एक छह साल का बेटा भी है। जिसका नाम हारुन है। खबरों की मानें तो बेटे की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है इसलिए दोनों को ही इनकी कस्टडी मिली है। एक दूसरे से अलग होने के बावजूद दोनों बेटे का ख्याल रखते आ रहे हैं। इन दोनों के करीबी सूत्र ने बताया- 'ये मित्रतापूर्ण तलाक है। बहुत दुखद है कि इनकी शादी नहीं चल पाई और अलग हो गए।' 

विज्ञापन
Konkona Sen Sharma Ranvir Shorey file for divorce
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : file photo

कोंकणा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 'इंदिरा' फिल्म से की थी। इसके बाद इन्होंने कई फिल्में की और आज बॉलीवुड का नामचीन चेहरा हैं। वहीं रणवीर शौरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'एक छोटी लव स्टोरी' से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक के बाद एक फिल्म की और शोहरत कमाई। आखिरी बार रणवीर बड़े पर्दे पर 'सोन चिरैया' फिल्म में आए थे। 

छाइयां छाइयां गाने के रिक्रिएट पर बोलीं मलाइका, 'इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed