फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट से दूर है आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की की 'भूत',जानें छठे दिन का कलेक्शन

Thu, 27 Feb 2020 10:50 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 27 Feb 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot box office collection day 6
Shubh Mangal Zyada Saavdhan and Bhoot - फोटो : file photo

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' के लिए वीकेंड के बाद की रफ्तार धीमी हो गई है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन में छठे दिन 10 से 12 फीसदी की गिरावट देखी गई। जानिए इन दोनों फिल्मों ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया। 

Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot box office collection day 6
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : twitter

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने छठे दिन 2.60 और 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया। ये कलेक्शन पांचवें दिन की तुलना में भी कम है। इस फिल्म ने अभी तक पहले दिन 9.55 करोड़, दूसरे दिन 11.08 करोड़, तीसरे दिन 12.03 करोड़ ,चौथे दिन 3.87 करोड़ और पांचवें दिन 3.07 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से ये फिल्म छठे दिन को मिलाकर 42.2 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 

Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot box office collection day 6
Vikcy Kaushal Bhoot film - फोटो : twitter

विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म के कलेक्शन में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। छठे दिन ये फिल्म महज 1.60 से 1.65 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाई। अभी तक के इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 5.10, दूसरे दिन 5.52, तीसरे दिन 5.74 और चौथे दिन 2.32 करोड़ और पांचवें दिन 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी की ये फिल्म अभी तक 22.88 का कलेक्शन जुटा पाई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot box office collection day 6
Shubh Mangal Zyada Saavdhan and Bhoot - फोटो : file photo

इन दोनों के कलेक्शन से साफ है कि दर्शकों को ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रहीं। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का बजट 50 करोड़ है जबकि 'भूत' फिल्म का बजट 30 करोड़ है। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं 'भूत' को भारत में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इन दोनों के कलेक्शन में 28 फरवरी से और भी गिरावट हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot box office collection day 6
thappad - फोटो : amar ujala

इस फिल्म में तापसी एक शादीशुदा महिला की भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म रिलीज से पहले अभिनेत्री प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म के बाद तापसी 'हसीन दिलरूबा' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट विक्रांत मैसी भी हैं। इसके अलावा वह 'शाबाश मिट्ठू' में एक क्रिकेटर के तौर पर दिखेंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है।

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं निक, सबके सामने पत्नी के साथ उम्र के फासले पर बोली ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed