सोनाक्षी सिन्हा का बॉलीवुड करियर देखा जाए तो 'दबंग' सीरीज के अलावा उनकी झोली में ज्यादा हिट फिल्में नहीं हैं । लेकिन वो हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली इकलौती अभिनेत्री बन गई हैं । पिछले एक दशक में सोनाक्षी सिन्हा के डेब्यू से लेकर अब तक उनकी जो फिल्में आई हैं उनमें कुछ ऐसी रहीं, जिन्होंने 200 करोड़ का बिजनेस किया है। इनमें उनकी लास्ट हिट फिल्म 'मिशन मंगल' शामिल है।
{"_id":"5e5745b58ebc3ec55666be6d","slug":"actress-sonakshi-sinha-talk-about-her-career-and-award-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा अपने करियर पर बोलीं- 'मैंने कभी किसी प्रोड्यूसर के पास जाकर नहीं कहा कि मुझे...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी सिन्हा अपने करियर पर बोलीं- 'मैंने कभी किसी प्रोड्यूसर के पास जाकर नहीं कहा कि मुझे...'
Thu, 27 Feb 2020 10:12 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
sonakshi sinha
- फोटो : social media
सोनाक्षी ने पिछले एक दशक में करीब 20 फिल्में की हैं । अपनी सफलता पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'यहां दोस्त बनते हैं और फिर चले जाते हैं । लॉबी करके काम पाने के बारे में मैंने कभी नहीं सोचा । मैं कभी किसी प्रोड्यूसर के पास ये कहने नहीं गई कि मुझे काम दो । मैंने हमेशा अच्छे काम पर विश्वास किया है और काम मेरे पास खुद है ।'
sonakshi sinha
- फोटो : Social Media
'मैं अपने उसूलों पर कायम रही । मैं अपने काम से बहुत खुश हूं और करियर पर ही फोकस कर रही हूं ।' सोनाक्षी सिन्हा ने अवॉर्ड शो पर भी अपने विचार रखे । उन्होंने कहा, 'आमिर खान और कंगना रनौत जैसे एक्टर्स ने ये साबित किया है कि अच्छा काम करने वालों को अवॉर्ड नहीं दिया जाता ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha
- फोटो : Social Media
'अगर किसी का दोस्त होने पर मुझे अवॉर्ड दे दिया जाता है तो माफ कीजिए, मैं इसमें दिलचस्पी नहीं रखती । मैं खुश हूं कि दर्शकों से मुझे अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है ।' सोनाक्षी को फिल्म 'लुटेरा' के लिए नॉमिनेट किया गया था । सोनाक्षी को उम्मीद थी कि अवॉर्ड उन्हें ही मिलेगा लेकिन किसी और को दे दिया गया था ।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर सोनाक्षी ने कहा, 'ये बहुत अजीब था । जब मैंने उनसे पूछा कि आप उसी एक्ट्रेस को क्रिटिक्स अवॉर्ड कैसे दे सकते हो जिसे पहले ही पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड मिल चुका है । तब उन्होंने मुझसे कहा था कि उसका बॉक्स ऑफिस इयर ज्यादा अच्छा था । ये लॉजिक मुझे ठीक नहीं लगा था । इसके बाद से मेरा अवॉर्ड पर से भरोसा उठ गया।'
किरदार में ढलने के इस हद तक चले गए ये बॉलीवुड स्टार्स, रणदीप हुड्डा की हालत देखकर रो पड़े थे लोग