फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छैंया-छैंया गाने के रिक्रिएट पर बोलीं मलाइका, 'इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए'

Thu, 27 Feb 2020 09:22 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 27 Feb 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora reaction on Chaiyya Chaiyya song recreated from the film Dil Se
dil se - फोटो : social media

इन दिनों बॉलीवुड के अंदर पुराने गानों को रिक्रिएट करना काफी चलन है। बीते कुछ सालों में बॉलीवुड के कई गानों को रिक्रिएट करके दोबारा फिल्मों में डाला गया है। वहीं गानों के रिक्रिएट करने को लेकर कई फिल्मी हस्तियों ने सही तो कुछ ने गलत भी बताया है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने भी बॉलीवुड के कुछ गानों को रिक्रिएट करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के अलावा डांस और गानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं।

Malaika Arora reaction on Chaiyya Chaiyya song recreated from the film Dil Se
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा ने कई सुपरहिट गानों में अपने शानदार डांस से दर्शकों के दिलों की जीता। मलाइका अरोड़ा का गाना छैंया-छैंया आज भी लाखों दिलों की धड़कन है। उनका ये गाना साल 1998 में आई फिल्म दिल से का है। इस फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थीं। छैंया-छैंया में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा ने काफी जबरदस्त डांस किया है। अंग्रेजी वेबसाइट एनडीटीवी की खबर के अनुसार मलाइका अरोड़ा ने छैंया-छैंया गाने के रिक्रिएट करने पर कहा है कि कुछ गानों को कभी रिक्रिएट नहीं किया जाना चाहिए। 

Malaika Arora reaction on Chaiyya Chaiyya song recreated from the film Dil Se
malaika arora - फोटो : social media

मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'आज का दौर कंटेंट को रिक्रिएट करने का है, लेकिन बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी गाने हैं जिन्हें रिक्रिएट करने के लिए कभी नहीं छूना चाहिए क्योंकि वह प्रतिष्ठित हैं। आप बीते सालों में पांच से 10 सबसे अच्छे गाने उठाकर देख लीजिए। उनमें से एक छैंया-छैंया गाना भी होगा। इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। ये जैसा है वैसा ही रहने दें। छैंया-छैंया गाने पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप इस गाने को सुनते हो तो खुद को डांस करने से नहीं रोक पाते हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora reaction on Chaiyya Chaiyya song recreated from the film Dil Se
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने छैंया-छैंया गाने की शूटिंग के दिनों को भी याद किया। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बहुत ही बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ लोग इसे पसंद कर रहे हैं तो कुछ उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस तस्वीर में मलाइका का हॉट अंदाज साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Malaika Arora reaction on Chaiyya Chaiyya song recreated from the film Dil Se
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

एक तस्वीर में मलाइका जहां अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह जबरदस्त पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। वैसे भी मलाइका अरोड़ा फिल्मों से दूर सही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सिलेब्रिटी हैं। कुछ फैंस उनकी तस्वीर पर कमेंट कर उनकी तारीफ करते हैं तो कुछ उनके बोल्ड अंदाज के लिए ट्रोल भी करते हैं। मलाइका की इस तस्वीर को अब तक एक लाख से ज्यादा फैंस पसंद कर चुके हैं। इस ड्रेस को Maneka Harisinghani ने डिजाइन किया है।

पढ़ें: Mujhse Shaadi Karoge: पारस-जसलीन की नजदीकियों से परेशान हुई ये कंटेस्टेंट, दूल्हे को बयां किया दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed