फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं निक, सबके सामने पत्नी के साथ उम्र के फासले पर बोली ये बात

Thu, 27 Feb 2020 06:52 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 27 Feb 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
Nick Jonas reaction on age difference with wife Priyanka Chopra
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें पति निक जोनस के साथ हमेशा साथ देखा जाता है। दोनों साथ में काफी अच्छी लगते हैं, लेकिन निक प्रियंका चोपड़ा से करीब 10 साल छोटे हैं। उम्र को लेकर भी ये दोनों सुर्खियां बटोर चुके हैं। ऐसे में अमेरिकन गायक निक जोनस ने प्रियंका के साथ अपनी उम्र को लेकर बेहद खास बात बोली है। 

Nick Jonas reaction on age difference with wife Priyanka Chopra
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media

इन दिनों निक जोनस मशहूर रियलिटी शो द वॉइस में जज की भूमिका अदा कर रहे हैं। इस शो में उनके साथ गायिका केली क्लार्कसन भी जज है। शो में ये दोनों अक्सर काफी मस्ती करते हुए भी दिखाई देते हैं। इस बीच केली क्लार्कसन ने निक से शो में कहा, ‘मैं 37 हूं। निक आप 27 के हैं।’ इसके जवाब में निक ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी 37 की है, तो यह कूल है।’

Nick Jonas reaction on age difference with wife Priyanka Chopra
निक और प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा को लेकर निक जोनस की ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद इन दोनों को उम्र के फासले की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था। एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर कहा था कि उन्हें इन सभी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और ट्रोल करने वालों को हमें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas reaction on age difference with wife Priyanka Chopra
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media

हाल ही में इन दोनों का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो एक डांस पार्टी का था जिसमें प्रियंका के साथ निक जोनस रणवीर सिंह के गाने पर थिरकते हुए नजर आए। इस गाने के बोल थे- 'लड़की आंख मारे।' इस वीडियो में निक जोनस के डांस को देखकर प्रियंका मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं। बॉलीवुड के इस गाने पर निक भी अपने अंदाज में डांस करते दिखाई दिए। जो देखने में बेहद क्यूट लग रहा था।

विज्ञापन
Nick Jonas reaction on age difference with wife Priyanka Chopra
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : instagram

हालांकि ये ऐसा पहला वीडियो नहीं था जिसमें निक इस तरह से बॉलीवुड के गाने पर डांस कर रहे हो। इससे पहले भी ये दोनों इसी तरह से बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दिए थे। इस वीडियो से पहले प्रियंका अपनी एक पुरानी तस्वीर की वजह से चर्चा में रही थीं। प्रियंका की ये तस्वीर तब की थी जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। प्रियंका इस फोटो में व्हाइट गाउन में नजर आईं। उन्होंने क्राउन भी लगाया हुआ था।

पढ़ें: काम न मिलने पर कोई बना गार्ड तो किसी ने बेचा बंगला, पाई-पाई को मोहताज हुए गुजरे जमाने के ये सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed