पीपली लाइव, सलाम बॉम्बे, लगान जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता रघुवीर यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। रघुबीर की पत्नी पूर्णिमा खरगा ने उनपर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उनकी पत्नी पूर्णिमा ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी दायर की है।
रघुबीर यादव की पत्नी का खुलासा और मिशन इम्पॉसिबल 7 पर कोरोना वायरस का असर, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से शुरुआत करने के बाद धीरे- धीरे करीबन पूरी दुनिया में पैर पसार रहे कोरोना वायरस का असर अब फिल्मों पर भी देखने को मिलने लगा है। ऐसे में कई फिल्मों के शूट्स कैंसिल हो रहे हैं। इस लिस्ट में अब हॉलीवुड की सुपरहिट सीरीज मिशन इम्पॉसिबल का भी नाम जुड़ गया है।
मिशन इम्पॉसिबल 7 पर कोरोना वायरस का असर, रुक गई टॉम क्रूज की फिल्म की शूटिंग
बेहतरीन अभिनेत्री नीना गुप्ता फिल्मों में अपने किरदार की तरह बिलकुल चटपटी हैं। सोशल मीडिया पर वो किसी युवा की तरह एक्टिव रहती हैं। तस्वीरें हों या जिंदगी से जुड़ा कोई किस्सा, नीना इसे शेयर करने में बिलकुल नहीं हिचकिताचीं। अब ऐसा ही एक वाक्या नीना ने अपने फैंस से साझा किया है।
एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने तीन बार चेक की नीना गुप्ता की आईडी, अभिनेत्री बोलीं- बेबी अभी तुम फेमस...
नाइजीरिया की एक कंपनी में मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) के पद पर काम करते हुए हिंदी सिनेमा में स्वतंत्र सिनेमा के अलमबरदार बने फिल्म निर्माता मनीष मूंदड़ा का कहना है कि ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारतीय फिल्मों का चयन सही समय पर किया जाना बहुत जरूरी है। मनीष की फिल्म न्यूटन तीन साल पहले भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कारों में भेजी गई थी लेकिन उनका मानना है कि फिल्म के चयन और पुरस्कारों के लिए वोटिंग में इतना कम वक्त होता है कि कोई निर्माता चाहकर भी फिल्म का प्रचार प्रसार अमेरिका में सही से नहीं कर सकता।
ऑस्कर में जाने वाली फिल्मों के बारे में ये बोले न्यूटन के निर्माता, अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी लियोनी के अनगिनत चाहने वाले हैं, ऐसे में जब हाल ही में सनी लियोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई तो अभिनेत्री के कई फैंस परेशान हो गए। इस तस्वीर में सनी लियोनी की पीठ पर अजीब से निशान नजर आ रहे हैं।
बीमार हैं सनी लियोनी या शूटिंग सेट पर हो गईं हैं घायल? जानें सच्चाई