{"_id":"60b1c99b8ebc3e00c759d633","slug":"amitabh-bachchan-property-net-worth-jalsa-janak-duplex-apartment-inside-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर की तस्वीरें: मुंबई में पांच लग्जरी बंगलों के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, ऐसे मिला था बिग बी को आलीशान 'जलसा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घर की तस्वीरें: मुंबई में पांच लग्जरी बंगलों के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, ऐसे मिला था बिग बी को आलीशान 'जलसा'
अमिताभ बच्चन को पिछली सदी का महानायक कहा जाता है। वे आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। जल्द ही वह कौन बनेगा करोड़पति में नजर आएंगे। इस बीच अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 31 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है। यह डुप्लेक्स अपार्टमेंट 5184 वर्गफुट के बड़े एरिया में फैला हुआ है। 27वें और 28वें फ्लोर पर स्थित इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट के साथ बिग बी को 6 कार की पार्किंग मिली है।
अमिताभ बच्चन ने 31 करोड़ रुपए में खरीदा डुप्लेक्स अपार्टमेंट
बिग बी ने दिसंबर 2020 में ये प्रॉपर्टी खरीदी थी लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2021 में कराया। हालांकि इसके अलावा भी अमिताभ बच्चन के पास पांच और घर हैं, जो बेहद आलीशान है।अमिताभ, मुंबई के रहने वाले नहीं हैं लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद से उन्होंने मुंबई को ही अपना घर बना लिया। बाहर से बिग बी के फैंस से गुलजार रहने वाला उनका बंगाल अंदर से कितना खूबसूरत है, ये हम आपको कुछ तस्वीरों के जरिए दिखा रहे हैं....
2 of 8
अमिताभ बच्चन का घर जलसा
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में अमिताभ बच्चन के पहले से ही पांच बंगले हैं। अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। फैंस उनसे हर रविवार को यहीं मिलने आते हैं। यह करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। अमिताभ का घर जलसा खासतौर पर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है।
3 of 8
जलसा
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का जलसा बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है। इस तस्वीर में बिग बी के घर की भव्यता साफ दिखाई पड़ती है। जलसा में अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और नातिन आराध्या के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
प्रतीक्षा
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' है, जहां वे 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। 70 के दशक के आखिर में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' लिया था। सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ यहीं रहे। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता।
विज्ञापन
5 of 8
अमिताभ बच्चन का घर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन अक्सर अपने परिवार के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। उनका तीसरा बंगला 'जनक' है, जहां उनका ऑफिस है। जबकि चौथा बंगला वत्स है। जिसे उन्होंने बैंक को किराये पर दिया हुआ है। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो 2013 में भी उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपये का बंगला 'जलसा' के ठीक पीछे खरीदा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।