अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सरकार' को रिलीज हुए 15 साल हो गए। रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1 जुलाई 2005 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म अमिताभ बच्चन के लिए बेहद खास थी। फिल्म के 15 साल पूरे होने पर अमिताभ ने फिल्म को याद करते हुए इसका पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है।
'सरकार' की रिलीज को हुए 15 साल पूरे, अमिताभ ने पोस्टर शेयर कर लिखा- 'घड़ियां दिन की बीत जाती है...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई पोस्ट साझा करते रहते हैं। अमिताभ अपनी अधिकतर फिल्म की रिलीज डेट पर उसे याद करते हैं। सरकार फिल्म अमिताभ के करियर के लिए बी खास रही है। जिसे उन्होंने याद किया है। अमिताभ ने फिल्म का पोस्ट साझा करते हुए इसके साथ खूबसूरत लाइनें भी लिखी हैं।
अमिताभ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म सरकार का पोस्टर साझा किया है। जिसमें अमिताभ खुद बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा है, 'सरकार के 15 साल...!! घड़ियां दिन की बीत जाती हैं, सालों बाद, छवि उनकी सामने आती है, याद आते हैं वो क्षण, वो चित्रण, अर्पण, दर्पण, कारण था प्रण, समर्पण, स्पष्टीकरण, की यही हो उदाहरण, इस रूपांतरण का आभूषण, फिल्मीकरण, चले वर्षों, रहे आमरण !! मंगलाचरण, मंगलाचरण, मंगलाचरण !!!'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
अमिताभ के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कई सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। मनीष पॉल ने अमिताभ के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे ये फिल्म बेहद पसंद है सर और इसमें भी खासकर आप... मैं मानता हूं मैं बहुत से काम ऐसे करता हूं जिन्हें कानूनी नहीं कहा जा सकता। उफ ये डायलॉग, इसे कुछ दिन पहले ही मैंने अपने इंस्टा पर शेयर किया था... अमिताभ बच्चन सर।'
गौरतलब है कि फिल्म 'सरकार' 1972 में बनी अंग्रेजी फिल्म 'द गॉडफादर' पर आधारित थी। फिल्म में अमिताभ ने सुभाष नागले का किरदार निभाया था। ये किरदार शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे से प्रभावित था। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा अभिषेक बच्चन, केके मेनन, कटरीना कैफ, इशरत अली, अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और तनीषा मुखर्जी भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। इसके बाद इस फिल्म के दो पार्ट 'सरकार राज' और 'सरकार 3' भी आए थे। तीनों ही फिल्मों में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में रहे।
पढ़ें: विशाल भारद्वाज खोलने जा रहे अपनी खुद की म्यूजिक कंपनी, 'वीबी म्यूजिक' के जरिए हर महीने नया नगमा करेंगे पेश