{"_id":"5c3626d9bdec2256f20274cd","slug":"amitabh-bachchan-rides-bullock-cart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अमिताभ दिखे बैलगाड़ी की सवारी करते, कुएं पर सुस्ताते, खटिया पर और बस में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अमिताभ दिखे बैलगाड़ी की सवारी करते, कुएं पर सुस्ताते, खटिया पर और बस में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 10 Jan 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन के कद्रदान करोड़ों में हैं और ये कद्रदान सिर्फ उनकी फिल्में देखकर ही बने हों, ऐसा भी नहीं है। अमिताभ बच्चन डिजिटल पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से हैं। उनका इंटरनेट पर अपना एक ई फैन क्लब भी है। ऐसे ही एक ई फैन ने जब उनसे पूछा कि आपने आखिरी बार बस यात्रा कब की थी तो अमिताभ ने इसके जवाब में अपनी नई फिल्म झुंड के कुछ फोटो साझा किए हैं।
2 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
टी सीरीज के बैनर तले बन रही फिल्म झुंड में अमिताभ बच्चन एक ऐसे कोच का किरदार कर रहे हैं, जो गली मोहल्ले के आवारा लड़कों की फुटबॉल टीम खड़ी कर देते हैं। इस दौरान उन्होंने तमाम विरोध और मुसीबतें भी झेलनी पड़ती हैं। लेकिन, हर मुश्किल का सामना करने के बाद यह कोच इस टीम को एक इंटरनेशनल कंपटीशन में शामिल कराने में कामयाब रहता है।
3 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ ने अपने ई फैन के सवाल के जवाब में जो तस्वीरें सार्वजनिक की हैं, उनमें अमिताभ कुएं की जगत पर सुस्ताते, बैलगाड़ी की सवारी करते और खटिया पर आराम करते दिख रहे हैं। एक फोटो में अमिताभ एक बस की खिड़की वाली सीट पर भी बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
इन तस्वीरों के जरिए अमिताभ बच्चन ने ये भी बताने की कोशिश की कि वह अपने संघर्ष के दिन भूले नहीं हैं। और, अब भी जरूरत पड़ती है तो खुले में चारपाई पर सुस्ताने या किसी भी खुली जगह बैठकर चाय पीने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।