फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: यूजर के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने किया इशारा, बोले- जुबान पर ताला लगाने को कहा जाता है

Sat, 16 Jan 2021 03:07 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 16 Jan 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan News: Amitabh Bachchan says People Nowadays Advise Me to Keep My Mouth Shut
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ट्विटर पर एक अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं। उनके ट्वीट्स देखकर लग रहा है कि वह इशारों ही इशारों में किसी पर निशाना साध रहे हैं। ये भ्रम है या सच्चाई, इसे तो बिग बी जाने, लेकिन उनका एक नया ट्वीट एक काफी कुछ कह रहा है।

Amitabh Bachchan News: Amitabh Bachchan says People Nowadays Advise Me to Keep My Mouth Shut
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

दरअसल एक यूजर ने अमिताभ बच्चन से ट्विटर पर पूछा कि अगर दुनिया विश्वास पर चलती तो किसी के दरवाजे पर ताले नहीं होते। अमिताभ ने अपने फैन से इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'पर भाई साहब ऐसे दिन हमने देखे हैं इलाहबाद में। हम अपने घर में कभी भी ताला नहीं लगाते थे और घर का दरवाजा सदा खुला ही रहता था। हां, पर अब ऐसा नहीं हो सकता। आजकल तो सलाह देने वाले कहते हैं, जुबान पर भी ताला लगा कर रखिए।'
 

Amitabh Bachchan News: Amitabh Bachchan says People Nowadays Advise Me to Keep My Mouth Shut
अमिताभ बच्चन, आराध्या - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

बीते दिनों अमिताभ ने एक ट्वीट में लिखा था, 'जरूरी नहीं कि हमें बुरे कर्मों का ही फल मिले, कभी-कभी हमें अच्छे होने की भी कीमत चुकानी पड़ती है।' वहीं एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'किसी भी इंसान को ज़्यादा सुधारना चाहोगे तो वो आपका दुश्मन बन जाएगा।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan News: Amitabh Bachchan says People Nowadays Advise Me to Keep My Mouth Shut
अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल

अमिताभ बच्चन के इन ट्वीट्स को देखकर लग रहा है कि वे जैसे किसी पर निशाना साध रहे हों। लेकिन वे उस शख्स का नाम नहीं लेना चाहते जिसके लिए वह ऐसे ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि सच क्या है ये कोई नहीं जानता। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan News: Amitabh Bachchan says People Nowadays Advise Me to Keep My Mouth Shut
अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर

कोरोना कॉलर ट्यून हुई बंद
बिग बी की आवाज वाली कॉलर ट्यून हटाने को लेकर कुछ दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। इस याचिका में कहा गया था कि कॉलर ट्यून में असली कोरोना वॉरियर की आवाज होनी चाहिए। ऐसे में अमिताभ बच्चन की आवाज को कोरोना कॉलर ट्यून से हटाया जाए। फिलहाल अब इसे हटा दिया गया है और इसकी जगह जसलीन भल्ला की कॉलर ट्यून आ गई है। 

मिलिंद सोमन ने बताया कम उम्र की लाइफ पार्टनर होने से नहीं पड़ता कोई फर्क, बोले- 'आपका रिश्ता मायने रखता है'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed