फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर अमिताभ बच्चन ने अभिषेक को क्यों बताया 'दोस्त', तस्वीरें शेयर कर बताई वजह

Sun, 07 Apr 2019 02:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 07 Apr 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared photo with son Abhishek Bachchan called him Dearest Friend
Abhishek Bachchan with Amitabh Bachchan - फोटो : social media
बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने अब बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अभिषेक बच्चन को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है। 
Amitabh Bachchan shared photo with son Abhishek Bachchan called him Dearest Friend
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ ट्विटर पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ये दोनों रेड कलर की कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा- 'जब वह (बेटा) न केवल आपके जूते पहनना शुरू कर देता है, बल्कि बैठने के लिए समान कुर्सियों का भी उपयोग करता है, वह केवल बेटा नहीं होता बल्कि सबसे अच्छा दोस्त होता है।'


 
Amitabh Bachchan shared photo with son Abhishek Bachchan called him Dearest Friend
Amitabh Bachchan - फोटो : BCCI
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की इन तस्वीरों को दोनों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के अलावा बेटी और अपनी भी थ्रोबैक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

When he not just wears your shoes, but also shares the same number of chairs to sit on .. then he is not just a Son , but your dearest friend !!

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared photo with son Abhishek Bachchan called him Dearest Friend
badla - फोटो : social media
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में साथ काम भी किया है। इन दोनों ने 'बंटी और बबली', 'सरकार', 'सरकार राज', 'पा' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म 'बदला' में नजर आए थे। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared photo with son Abhishek Bachchan called him Dearest Friend
Manmarziyaan - फोटो : file photo
वहीं अभिषेक बच्चन की आखिरी बार फिल्म 'मनमर्जियां' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और तापसी पन्नू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'मनमर्जियां' का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed