फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: कोरोना को मात देकर काम पर वापस लौटे अमिताभ बच्चन, हाथ जोड़कर फैंस का जताया आभार

Thu, 01 Sep 2022 11:56 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 01 Sep 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan tests negative for COVID-19 actor resumes to work
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मेगास्टार अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में जानकारी साझा की थी। वहीं आज यानि गुरुवार को अभिनेता ने कहा है कि उन्होंने कोविड-19 के लिए टेस्ट कराया था, जिसका रिजल्ट नेगेटिव आया है। अभिनेता ने कहा कि इसके बाद अब वह काम पर वापस लौट आए हैं। 79 वर्षीय अभिनेता 24 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने इसका एलान किया था। 

Amitabh Bachchan tests negative for COVID-19 actor resumes to work
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर लिखा, 'आपकी प्रार्थनाओं का नतीजा है कि कल रात नेगेटिव आने के बाद आज से 9 दिनों का आइसोलेशन खत्म हो गया है। लेकिन 7 दिन आइसोलेट होना अनिवार्य है। इसके लिए सभी का आभार'। अभिनेता ने अपने फैंस का दिल से आभार जताया, जिन्हें वह अपने परिवार के रूप  में भी देखते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि, 'सभी को हमेशा की तरह प्यार, क्योंकि आप सभी मेरे लिए इतने चिंतित रहते हैं। मैं आप सभी को हाथ जोड़कर धन्यवाद देता हूं'।

Amitabh Bachchan tests negative for COVID-19 actor resumes to work
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। सेट पर शूटिंग के दौरान वह काफी एहतियात बरत रहे थे। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि अमिताभ को आखिर कोरोना कैसे हुआ। बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 14 के सेट पर अमिताभ क्रू मेंबर्स के अलावा कई कंटेस्टेंट्स के संपर्क में आते हैं, लेकिन इस दौरान पूरी सावधानी बरती जाती है और कोविड प्रोटोकॉल भी फॉलो किया जाता है। इसके बावजूद वह वायरस के संपर्क में आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan tests negative for COVID-19 actor resumes to work
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

बता दें कि इससे पहले भी जुलाई 2020 में अभिनेता अपने बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन समेत कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' इस महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास विकास बहल की 'अलविदा', 'ऊंचाई' और 'प्रोजेक्ट के' भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed