बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी सफलता पर फूले नहीं समा रहे। बीते साल रिलीज हुई उनकी दोनों फिल्में 'पद्मावत' और 'सिंबा' सुपरहिट रहीं। रणवीर की अदा का हर कोई दिवाना है। वह जब भी किसी से मिलते हैं पूरी गर्मजोशी के साथ मिलते हैं। बीते शनिवार जब रणवीर सिंह की मुलाकात सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
मुंबई पुलिस के इवेंट में रणवीर पर भारी पड़े अमिताभ, उन्हीं के स्टाइल में दिया मोहब्बत का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस के कार्यक्रम की रिहर्सल के दौरान दोनों दिग्गज कलाकारों की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बात होती रही। इस मुलाकात के बाद अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया से 3 तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में अमिताभ अकेले स्टेज पर माइक लेकर खड़े हैं। दूसरी तस्वीर में वह रणवीर से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में वह रणवीर को 'टाइट हग' करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
T 3070 - On Republic Day .. a victory as surgical as any strike .. and a rehearsal for the event to collect funds for the families of the Police force in Mumbai and Maharashtra ..
देखें ट्वीट..
the meeting with the Electric Ranveer Singh .. 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/i1cCaNJJUo
इस तस्वीर के साथ बिग बी ने कैप्शन में लिखा, 'गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी भी स्ट्राइक पर एक सर्जिकल की तरह जीत और मुंबई में पुलिस फोर्स के फैमिली के लिए इंवेंट के जरिए फंड जुटाने के लिए रिहर्सल करते हुए। एनर्जेटिक रणवीर सिंह से मुलाकात भी की।' इस पोस्ट को देखकर रणवीर सिंह इतना खुश हुए कि खुद को रोक नहीं पाए। इस पर रणवीर ने भी जवाब दिया। रणवीर ने लिखा, 'इलेक्ट्रिक, इलेक्टिक (उदार), लव इट. आपको देखकर बहुत अच्छा लगा. बच्चन साहब! #BigB, #G.O.A.T'
देखें पोस्ट...
Rehearsals for the Police function .. and bumping into the Electric Eclectic Ranveer ..💕😂😂
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
रणवीर सिंह की यही खास बात है कि वह जब भी किसी से मुलाकात करते हैं उसे गले से लगा लेते हैं। मौका कोई भी लेकिन रणवीर का अंदाज नहीं बदलता। बीते दिनों जब दिल्ली में बॉलीवुड के यंग स्टार्स ने पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात की थी तब दूसरे स्टार्स ने हाथ मिलाकर और हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन किया लेकिन रणवीर पीएम मोदी से गले मिले।
इन दिनों रणवीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'गलीबॉय' के प्रमोशन में लगे हैं। इस फिल्म में वह एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं। 'गलीबॉय' में उनके अपोजिट आलिया भट्ट हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही रणवीर के किरदार की खूब तारीफ हो रही है। वहीं बिग बी इन दिनों अपनी फिल्म 'झुंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं