बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजकुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी चर्चा में आ जाते हैं। वो एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही उनकी बेबाकी भी इंड्स्ट्री में काफी मशहूर थी।राजकुमार मन में बातें रखना नहीं जानते थे। उनके दिल में किसी के लिए बैर हो ना हो मुंह पर वो मन में चल रही बात कह दिया था करते थे। उन्हें इंडस्ट्री का सबसे अक्खड़, मुंहफट और बेबाक सितारा माना जाता था। उनके इसी स्वभाव के कारण उनके दोस्त भी कम ही बनते थे। राजकुमार बॉलीवुड के किसी भी सितारे के साथ स्टार जैसा रवैया नही अपनाते थे। ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई मौके आए जब उन्होंने सितारों की बेइज्जती उनके मुंह पर ही कर दी। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें राजकुमारी की बेबाकी का सामना करना पड़ा था।
बॉलीवुड के वो कलाकार जिनका राजकुमार ने उड़ाया था मजाक, अमिताभ भी नहीं बच पाए थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामानंद सागर
एक बार रामानंद सागर फिल्म आंखें की कहानी लेकर राजकुमार के पास पहुंचें। वो इस फिल्म में अपने दोस्त को कास्ट करना चाहते थे। राजकुमार ने कहानी सुनी लेकिन उन्हें वो कुछ खास पसंद नहीं आई। ऐसे में सीधे सीधे तौर पर मना करने के बजाय उन्होंने अपने कुत्ते को बुलाया और पूछा क्या तुम ये रोल करोगे? कुत्ते ने उनकी ओर देखा और गर्दन हिला दी।इस पर राजकुमार ने कहा कि, 'देखो ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा'। इसके बाद से रामानंद सागर राजकुमार से नाराज हो गए और कभी उनके साथ काम नहीं किया।
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक भी राजकुमार के आगे बख्से नहीं गए थे। कहा जाता है कि एक पार्टी में अमिताभ बच्चन बढ़िया सूट बूट पहन के गए थे और राजकुमार भी वहां मौजूद थे। राजकुमार ने अमिताभ के सूट की तारीफ की और पूछा, 'ये सूट तुमने किस दुकान से खरीदा है? अमिताभ ने दुकान का नाम बता दिया और पूछा क्या आप भी ऐसा सूट सिलवाना चाहते हैं। इस पर राजकुमार ने कहा कि, 'हमें घर के लिए कुछ पर्दे सिलवाने थे और तुम्हारे सूट का कपड़ा हमें अच्छा लगा'। राजकुमार की ये बात सुनकर अमिताभ मुस्कुरा दिए और वहां से चले गए।
जीनत अमान
अपने जमाने की बोल्ड और खूबसूरत अदाकारा जीनत अमान का पाला भी एक बार राजकुमार से पड़ा था। 'दम मारो दम' जैसे गानों के साथ जीनत अमान एक उभरती हुई अदाकारा बन रहीं थीं। हर तरफ उनकी खूबसूरती के चर्चे थे। कहा जाता है कि एक पार्टी में जब राजकुमार और जीनत की मुलाकात हुई तो राजकुमार ने हंसते हुए कहा था, 'देखने में तो अच्छी लगती हो तुम हीरोइन क्यों नहीं बन जाती? इसका जीनत अमान ने क्या जवाब दिया था ये आज तक नहीं पता चला।
सलमान खान
सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया सुपरहिट हो गई थी और इस फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में सूरज बड़जात्या ने राजकुमार को बुलाया था। जब राजकुमार पार्टी में पहुंचे तो उन्होंने कहा कि वो स्टार कास्ट से मिलना चाहते हैं। जब सलमान राजकुमार से मिले तो हड़बड़ाहट में पूछ बैठे, 'आप कौन? राजकुमार उनकी बात सुनकर नाराज हो गए और उन्होंने सलमान से कहा, 'बेटा अपने अब्बा से पूछ कर आओ हम कौन हैं'।