अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने आपदा राहत टीम को जमकर बधाई दी। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वंगानी के पास फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्रियों को बचाने के राहत अभियान चलाया गया था।
ट्रेन से 700 लोगों को बचाने पर अमिताभ बच्चन ने की तारीफ, बोले- 'गर्व से भर गया हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बचाव अभियान के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), भारतीय रेलवे, भारतीय वायुसेना और राज्य प्रशासन ने मिलकर राहत कार्य किया। राहत बचाव दल ने ट्रेन में फंसे 700 लोगों को बचाया। जिसकी तारीफ किए बिना अमिताभ बच्चन भी नहीं रह पाए।
अमिताभ ने ट्वीट किया कि 'एनडीआरएफ की टीम को बधाई। उन्होंने महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 700 यात्रियों को सफलतापूर्वक बचाया है। शाबाश एनडीआरएफ, नौसेना, भारतीय वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन, आपने बहुत अच्छा कार्य किया है। यह एक साहसी और सफल अभियान है। गर्व से भर गया हूं। जय हिंद।'
T 3239 - Congratulations to the NDRF team .. they have successfully rescued 700 passengers from the Mahalaxmi Express .. !! Well done NDRF, Navy, IAF, Railways & State Admin ..THIS IS A BRAVE AND SUCCESSful OPERATION !! filled with pride ..JAI HIND !!🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏🙏🙏
बारिश की वजह से बदलापुर-वांगणी के बीच महालक्ष्मी एक्सप्रेस शुक्रवार रात से करीब 17 घंटे तक फंसी रही। पटरियों पर करीब दो फुट तक पानी भर गया था। ड्राइवर ने तीन बार कोशिश की लेकिन जब ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो उसे वहीं खड़ा कर दिया। इस दौरान ट्रेन के भीतर यात्रियों ने एक दूसरे की मदद की। शनिवार सुबह से एनडीआरएफ, तीनों सेनाओं, रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य का मोर्चा संभाला।
T 3241 - The wrap on 'Gulabo Sitabo' .. a non stop well planned schedule .. now onto the next .. KBC ! pic.twitter.com/XtQQQzXFVB
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 29, 2019