बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर वो अपनी पुरानी तस्वीरें और कविताएं शेयर करते रहते हैं। हाल में अमिताभ में ट्विटर पर एक कविता पोस्ट की, जिसे एक राइटर ने अपनी पक्तियां बताकर उनसे 32 रुपए की मांग कर दी।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पोस्ट की कविता, कवि ने अपनी बताकर मांगे 32 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पोस्ट पर हिंदी का बखान करते हुए लिखा कि हिन्दी नायाब है छू लो तो-चरण, अड़ा दो तो-टांग, धंस जाए तो-पैर, आगे बढ़ाना हो तो-क़दम, राह में चिह्न छोड़े तो-पद, प्रभु के हों तो-पाद, बाप की हो तो-लात, गधे की पड़े तो-दुलत्ती, घुंघरू बांध दो तो-पग, खाने के लिए-टंगड़ी, खेलने के लिए-लंगड़ी...
T 3202 - हिन्दी नायाब है
छू लो तो-चरण
अड़ा दो तो-टांग
धँस जाए तो-पैर
आगे बढ़ाना हो तो-क़दम
राह में चिह्न छोड़े तो-पद
प्रभु के हों तो-पाद
बाप की हो तो-लात
गधे की पड़े तो-दुलत्ती
घुंघरू बाँध दो तो-पग
खाने के लिए-टंगड़ी
खेलने के लिए-लंगड़ी
अंग्रेजी में सिर्फ़-LEG
प्रणाम Ef~Ns
अमिताभ के इस ट्वीट के बाद इस कविता के असली राइटर प्रबुद्ध सौरभ ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उसे अपनी कविता बताया है। प्रबुद्ध ने पोस्ट पर मस्खरी करते हुए लिखा है कि 32 रुपये तो अपने भी बनते हैं गुरु। इस पोस्ट में उन्होंने बिग बी के साथ कुमार विश्वास को भी टैग किया है।
32 रुपए तो अपने भी बनते हैं गुरु! 😛😛😛😜😜😜@SrBachchan @DrKumarVishwas pic.twitter.com/yBwKYKXPRl
दरअसल 2017 में कुमार विश्वास द्वारा, अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता 'नीड़ का निर्माण' गाने और उसका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने के चलते बिग बी ने उन्हें लीगल नोटिस भेजने की बात कही थी। हालांकि कुमार विश्वास ने इस कविता को शेयर करते हुए हरिवंश राय बच्चन को क्रेडिट भी दिया था। बिग बी ने आरोप लगाया था कि कुमार विश्वास ने उनके पिता की कविता का इस्तेमाल कर कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया। अमिताभ बच्चन ने नोटिस के जरिये कुमार से मांग की थी कि वो इस वीडियो/ऑडियो को तुरंत डिलीट करें और इससे कमाया पैसा दें।
इसके बाद कुमार विश्वास ने एक ट्वीट के जरिये अमिताभ बच्चन से कहा कि 'सभी कवियों से मुझे इसके लिए सराहना मिली, लेकिन आपसे नोटिस मिला। बाबूजी को श्रद्धांजलि का वीडियो डिलीट कर रहा हूं. साथ ही आपके द्वारा मांगने पर 32 रुपये भेज रहा हूं, जो इससे कमाए हैं। प्रणाम'। फिलहाल अब दोनों के बीच मामला सुलझ चुका है। अब दोनों एक दूसरे को ट्विटर पर फॉलो करते हैं।