बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल सोमवार को हैक हो गया। हैकर्स ने उनके ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल फोटो बदलकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी। इसके साथ ही हैकर्स ने बायो भी बदल दिया और उसमें लव पाकिस्तान लिख दिया।
अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक और गिरीश कर्नाड के अंतिम संस्कार सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह ने सोमवार को अंतराष्ट्रीय संन्यास का एलान कर दिया। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए युवराज ने इसकी घोषणा की। युवराज सिंह ने कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिसे फैन्स कभी नहीं भुला सकते। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने युवराज के लिए एक खास मैसेज दिया है।
पढ़ें: युवराज सिंह के संन्यास लेते ही अनुष्का शर्मा ने लिखी इमोशनल पोस्ट, तो युवी ने ही कर दी खिंचाई
साउथ की फिल्म काला और कबाली जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले मशहूर डायरेक्टर पा रंजीत इन दोनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में पा रंजीत ने एक विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हो रही हैं वहीं उनके बयान को हिंदू विरोधी बताया जा रहा है।
पढ़ें: रजनीकांत की फिल्म के डायरेक्टर ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर लोग बोले- 'पागल है'
बॉलीवुड की स्टार किड और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म के अलावा अनन्या अपने क्रश की वजह से में सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने एक्टर कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था, लेकिन अब अनन्या वरुण धवन को अपना क्रश मानने लगी हैं।
पढ़ें: कार्तिक नहीं इस एक्टर को अपना क्रश मानती हैं अनन्या, बोलीं बोल्ड सीन से भी परहेज नहीं
एक्टर, डायरेक्टर और राइटर गिरीश रघुनाथ कर्नाड का 81 की उम्र में निधन हो गया। गिरीश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। सूत्रों के मुताबिक बॉडी को इलैक्ट्रिक शवदाहगृह में पहुंचाया गया था। अंतिम संस्कार बेहद साधारण तरीके से किया गया। यहां कोई वीआईपी नहीं पहुंचा।