{"_id":"5c430397bdec224d04452d02","slug":"amitabh-bachchan-wants-to-kill-me-parveen-bobby-s-story-was-shaken-by-the-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं', परवीन बाबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं', परवीन बाबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री
Sun, 20 Jan 2019 06:52 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70- 80 के दशक में परवीन बाबी की पहचान एक ऐसी बोल्ड और बिंदास हीरोइन की थी जिसके चार्म और खूबसूरती के आगे बाकी हीरोइनें पानी भरती थीं। निर्माता-निर्देशक से लेकर उस दौर का हर बड़ा स्टार परवीन बाबी के हुनर का कायल था। हर स्टार के साथ परवीन बाबी ने काम किया। अमिताभ बच्चन के साथ तो परवीन बाबी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। दोनों के बीच काफी अच्छे रिलेशन थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन पर उन्हें जान से मारने का इल्जाम लगा दिया
bollywood
- फोटो : self
ये बात तब की है जब परवीन बाबी एक गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। परवीन बाबी ने आध्यात्म से जुड़ने के चक्कर में फिल्मों को अलविदा कह दिया। वो अपने करियर के चरम पर थीं लेकिन ना जाने क्यों उनका मन फिल्मों से ऊब गया। फिल्में छोड़ वो कई सालों के लिए गुमनाम हो गईं...और फिर एक दिन वो ऐसी हालत में मिली जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। परवीन काफी बदल चुकीं थीं। उनका वजन काफी बढ़ गया था..अजीब-अजीब हरकतें करने लगीं थीं वो..और इसी दौरान चेकअप के वक्त पता चला कि परवीन बॉबी को पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी है जिसमें इंसान को वो सब असल में होता हुआ दिखने लगता है जो सच नहीं होता।
bollywood
- फोटो : self
इसी बीमारी की वजह से परवीन को अमिताभ बच्चन अपने दुश्मन नजर आने लगे। अमिताभ पर परवीन ने उन्हें मारने का इल्जाम लगाया। 1989 में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में परवीन ने कहा था, 'अमिताभ बच्चन अंतर्राष्ट्रीय गैंग्सटर हैं। वो मेरी जिंदगी के पीछे पड़े हैं..मेरी जान लेना चाहते हैं। उनके गुंडों ने मुझे किडनैप कर लिया और मुझे एक आइलेंड पर रखा गया। वहां अमिताभ बच्चन के गुंडों ने मेरी सर्जरी की और मेरे कान के नीचे एक चिप और ट्रांसमीटर जैसा कुछ लगा दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
इतना ही नहीं परवीन बाबी अमिताभ को लेकर ये तक कह गईं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ उन पर झूमर गिराना चाहते थे..फिल्म का नाम 'शान' था जिसके लिए एक गाने की शूटिंग की जानी थी। इसी दौरान अचानक परवीन चिल्लाने लगीं और कहा कि अमिताभ उनके ऊपर झूमर गिराकर मारना चाहते हैं...इसमें परवीन ने निर्देशक रमेश सिप्पी को भी शामिल बताया। परवीन बाबी के इन आरोपों से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई।
विज्ञापन
Parveen Boby
परवीन बाबी अमिताभ बच्चन को इस कदर अपना दुश्मन समझने लगीं थीं कि उन्होंने अमिताभ के खिलाफ कोर्ट में केस तक दाखिल कर दिया था। लेकिन कोर्ट ने अमिताभ को क्लीन चिट दे दी क्योंकि उस वक्त परवीन बाबी मानसिक बीमारी का शिकार थीं। इसके बाद तो जो हुआ उसने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए। साल 2005 में परवीन बाबी इस दुनिया से चल बसीं।