फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dasvi: 'दसवीं' के ट्रेलर में अभिषेक की एक्टिंग से इतने प्रभावित हुए अमिताभ, बना दिया अपना उत्तराधिकारी

Thu, 24 Mar 2022 11:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan was very impressed after watching the trailer of Dasvi, he announced son Abhishek Bachchan as his successor
दसवीं फिल्म- अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : insta

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी नई फिल्म 'दसवीं' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है । इस फिल्म में जूनियर बच्चन गंगाराम चौधरी की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं, जो एक मुख्यमंत्री है और भ्रष्टाचार के आरोप में सजा काट रहा है। गंगाराम आठवीं कक्षा तक ही पढ़ा है और इसलिए उसे जेल में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद वह फैसला लेता है कि अब तो भी 'दसवीं' की परीक्षा देगा। अब फिल्म रिलीज होने के बाद ये देखना अब दिलचस्प होगा कि अभिषेक बच्चन बने गंगा चौधरी ये परीक्षा पास कर पाते हैं या नहीं। फिलहाल गंगाराम 'दसवीं' की परीक्षा पास कर पाए या न कर पाए लेकिन अभिषेक बच्चन ने अपने पिता का टेस्ट जरूर पास कर लिया है।



 

Amitabh Bachchan was very impressed after watching the trailer of Dasvi, he announced son Abhishek Bachchan as his successor
फिल्म दसवीं - फोटो : social media

अमिताभ ने बनाया अभिषेक को उत्तराधिकारी-
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई बार वह अभिषेक बच्चन की फिल्मों में उनकी एक्टिंग को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। अब जूनियर बच्चन की फिल्म 'दसवीं' का ट्रेलर देखने के बाद भी अमिताभ बच्चन ने काफी अलग अंदाज में ट्वीट किया है। उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियां लिखी हैं। फिल्म 'दसवीं' में अभिषेक की एक्टिंग से बिग-बी इतने खुश हुए हैं कि उन्होंने फाइनली अभिषेक को अपना उत्तराधिकारी बना दिया है।

Amitabh Bachchan was very impressed after watching the trailer of Dasvi, he announced son Abhishek Bachchan as his successor
फिल्म दसवीं टीजर - फोटो : social media

अभिषेक तुम मेरे उत्तराधिकारी हो-कह दिया तो बस कह दिया-
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म 'दसवीं' के ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, "मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे; जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे!" हरिवंश राय बच्चन....इसके आगे बिग-बी लिखते हैं, 'अभिषेक तुम मेरे उत्तराधिकारी हो - बस कह दिया तो कह दिया! अमिताभ बच्चन के इस अंदाज के लोग कायल हो गए हैं और उनके ट्वीट के बाद लोग एक  के बाद एक मजेदार तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan was very impressed after watching the trailer of Dasvi, he announced son Abhishek Bachchan as his successor
फिल्म दसवीं - फोटो : social media

अभिषेक बच्चन ने एक स्टार किड होने के बावजूद भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और हमेशा काम करते रहे, आखिरकार उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान हासिल की। हाल ही में आई फिल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर सभी हैरान रह गए थे और अब फिल्म 'दसवीं' में भी उनका लुक काफी दमदार लग रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed