{"_id":"59d350d24f1c1ba1538b55b1","slug":"amitabh-bachchan-will-celebrate-his-75th-birthday-with-family-at-maldives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन के बर्थ डे को यादगार बनाने में जुटे अभिषेक-ऐश्वर्या, प्लानिंग हुई लीक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन के बर्थ डे को यादगार बनाने में जुटे अभिषेक-ऐश्वर्या, प्लानिंग हुई लीक
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Tue, 03 Oct 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। फैन्स के साथ-साथ पूरा परिवार भी उनके लिये यह दिन खास बनाने की तैयारियों में जुट चुका है। परिवार के करीबी लोगों की मानें तो बिग बी अपने इस बर्थ डे पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन नहीं करना चाहते। उनकी ख्वाहिश है कि उनका यह जन्मदिन बेहद करीबियों के बीच ही सेलिब्रेट किया जाए।
Amitabh Bachchan Birthday
'मिड डे' में छपी खबर की मानें, तो इसबार बच्चन परिवार मालदीव में 'शहनशाह' का जन्मदिन मनाने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय खुद इस जश्न की तैयारियों को देख रहे हैं। वहीं पोती आराध्या दादा जी के लिए अपने हाथों से एक कार्ड बनाकर उन्हें गिफ्ट करना चाहती हैं।
देखें: सोशल मीडिया पर सामने आया अमिताभ बच्चन का खतरनाक लुक, आखिर ये है क्या?
देखें: सोशल मीडिया पर सामने आया अमिताभ बच्चन का खतरनाक लुक, आखिर ये है क्या?
Amitabh Bachchan Birthday
बेटी श्वेता नंदा, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली और नाती अगस्त्या 10 अक्टूबर को मालदीव रवाना होंगे। खबर है कि अभिषेक डैडी बच्चन के लिए यॉट पार्टी प्लान कर रहे हैं।
देखें: पनामा केस में अमिताभ बच्चन और बहू ऐश्वर्या ने ईडी को भेजा जवाब
देखें: पनामा केस में अमिताभ बच्चन और बहू ऐश्वर्या ने ईडी को भेजा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
ऐसा लगता है बच्चन परिवार को मालदीव से खास लगाव हो गया है। पिछले साल इसी देश में बच्चन परिवार ने अभिषेक का बर्थ डे सेलिब्रेट किया था। मिली जानकारी के अनुसार बच्चन परिवार उसी होटल में रुकेगा जहां पिछले बार वे ठहरे थे।
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
बच्चन परिवार पूरे एक हफ्ते तक अमिताभ बच्चन का बर्थ डे सेलिब्रेट करने के मूड में है। इस फैमिली ट्रिप के लिए परिवार के सदस्यों ने अपने-अपने प्रोफेश्नल कमिटमेंट्स से ब्रेक लेने की जानकारी भी संबंधित लोगों को दे दी है। ऐश्वर्या जहां राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'फैनी खान' की तैयारियों में जुटी हैं, वहीं बिग बी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं और जल्द फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आएंगे।