{"_id":"5f5f67837f80da7b1c55bbe9","slug":"amitabh-bachchan-will-soon-be-on-alexa-hindi-diwas-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#हिंदीहैंहम: एलेक्सा का नया नाम होगा, बच्चन एलेक्सा, हिंदी में दिन रात करिए अमिताभ बच्चन से बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#हिंदीहैंहम: एलेक्सा का नया नाम होगा, बच्चन एलेक्सा, हिंदी में दिन रात करिए अमिताभ बच्चन से बात
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 14 Sep 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter @SrBachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र 77 हो चुकी है लेकिन उनके पास काम की अब भी कोई कमी नहीं है। वह फिल्में कर रहे हैं, टीवी शोज कर रहे हैं, विज्ञापन कर रहे हैं और अब तकनीक के क्षेत्र में भी उतर आए हैं। खबर है कि अमिताभ अमेजॉन की वॉइस असिस्टेंट सर्विस एलेक्सा की देश में आवाज बनने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अमेजॉन से एक करार किया है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram/amitabhbachchan
अमिताभ ने कुछ समय पहले ही अपने टीवी के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की शूटिंग शुरू की है। इसका प्रसारण टीवी पर बहुत जल्द होने वाला है। हालांकि, अभी तक चैनल की ओर से इसके प्रसारण की तारीख रिलीज नहीं की गई है। इसके अलावा वह अपने दूसरे कामों में भी व्यस्त हैं जिसमें से एक है अमेजॉन के साथ उनकी नई डील।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram/amitabhbachchan
अमिताभ ने अमेजॉन से करार किया है जिसमें वह इसकी वॉइस असिस्टेंट सर्विस एलेक्सा को देश में अपनी आवाज देंगे। ऐसा करने वाले वह देश के पहले सेलिब्रिटी हैं। इसका नाम भी बच्चन एलेक्सा रखा गया है। अमिताभ इसके तहत अपनी आवाज में चुटकुले, मौसम का हाल, शायरी, कविताएं, लोगों को सलाह आदि चीजें उपलब्ध कराएंगे। देश में इसकी शुरुआत अगले साल से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amazon alexa
- फोटो : Amazon.com
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को एक तय की गई रकम चुकानी होगी। इस नए करार पर अमिताभ ने कहा, 'टेक्नोलॉजी ने हमेशा मुझे नई चीजों के साथ जुड़ने का मौका दिया है। चाहे वह फिल्म हो, चाहे टीवी हो, चाहे पॉडकास्ट हो या फिर इसके अलावा कुछ और हो। मैं इस नई तकनीकी सुविधा को अपनी आवाज देने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस तकनीकी के जरिए मैं अपने देश के लोगों से और अधिक नजदीकियां बढ़ा सकूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : sony tv twitter
अमिताभ कुछ ही समय पहले इस जानलेवा वायरस कोरोना को मात देकर एक बार फिर से शूटिंग करने के लिए सेट कर लौटे हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग के दौरान उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। इसकी जानकारी समय-समय पर खुद अमिताभ अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ जानकारियां साझा करके देते रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।