बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस समय कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ का इलाज नानावती अस्पताल में चल रहा है। हालांकि उनके स्वास्थ्य में धीरे- धीरे सुधार आ रहा है। अमिताभ ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। अमिताभ अस्पताल से ही अपने फैंस का धन्यवाद भी लगातार कर रहे हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने अस्पताल में काम कर रहे डॉक्टर्स के बारे में कुछ कहा है।
कोरोना से जंग लड़ रहे अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर्स को बताया 'देवता', खूबसूरत कविता के साथ की व्याख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कोई ना कोई पोस्ट साझा करते ही रहते हैं। इस समय अमिताभ अस्पताल में हैं। इस महामारी के खिलाफ डॉक्टर्स भी सुपरहीरो से कम साबित नहीं हुए हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने उन सभी डॉक्टर्स के लिए एक कविता साझा की है।
अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक कविता लिखी है। जिसके जरिए उन्होंने डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को देवता की संज्ञा दी है। अमिताभ ने लिखा, 'श्वेत वर्ण आभूषण, सेवा भाव समर्पण, ईश्वर रूपी देवता ये, पीड़ितों के संबल ये, स्वयं को मिटा दिया, गले हमें लगा लिया, पूजा दर्शन के स्थान ये, परचम इंसानियत के'।
T 3594 -
श्वेत वर्ण आभूषण
सेवा भाव समर्पण
ईश्वर रूपी देवता ये
पीड़ितों के संबल ये
स्वयं को मिटा दिया
गले हमें लगा लिया
पूजा दर्शन के स्थान ये
परचम इंसानियत के
~ अब
अमिातभ ने इस ट्वीट के जरिए कोरोना काल में डॉक्टर्स के संघर्ष और समर्पण के बारे में बताया है। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस ट्वीट पर काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं। इससे पहले बीते दिन अमिताभ ने एक ट्वीट के जरिए अपने फैंस को प्यार और समर्पण दिखाने के लिए धन्यवाद दिया था।
गौरतलब है कि 11 जुलाई को रात के वक्त अमिताभ ने ट्विटर के जरिए बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उनके परिवार का टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तो वहीं अमिताभ की पत्नी जया बच्चन का टेस्ट निगेटिव आया है।
पढ़ें: खुद का मजाक उड़ाने में पीछे नहीं रहतीं काजोल, 90s की तस्वीर साझा कर लिखा, 'कसम से...'