बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अमृता पुरी 20 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अभिनेत्री के पिता का नाम आदित्य पुरी है और वह एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अभिनेत्री अमृता पुरी के परिवार का कोई भी सदस्य फिल्मी दुनिया से नहीं है। ऐसे में जब उन्होंने बॉलीवुड में आने के बारे में सोचा तो उनके पिता इसके लिए राजी नहीं थे। अमृता पुरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से पूरी की है। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। खबरों की मानें तो अमृता को फिल्मी दुनिया में आने के लिए अपने पिता को दो साल तक मनाना पड़ा। हालांकि जब अमृता की पहली फिल्म 'आयशा' (2010) रिलीज हुई तो उनके पिता को बेहद गर्व हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल शुरु की थी। उसके बाद अमृता पुरी ने फिल्मों के लिए कई ऑडिशन दिए। आज हम आपको बताते हैं अमृता पुरी के बारे में कुछ खास बातें।
अमृता पुरी: फिल्मों में आने के लिए दो साल तक पिता को मनाया, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म से मिली बॉलीवुड में पहचान
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन