सब्सक्राइब करें

ब्लैक आउटफिट पर ब्लैक हैट लगाए एमी जैक्सन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, शादी से पहले बनने वाली हैं मां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 25 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Amy Jackson flaunts her baby bump in latest pregnancy photoshoot
एमी जैक्सन - फोटो : instagram

प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद एमी जैक्सन (Amy Jackson) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह फोटोशूट कराती हुई नजर आईं तो कभी मंगेतर के साथ मस्ती के मूड में। एक बार फिरएमी जैक्सन की नई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें फोटोशूट की हैं।

Trending Videos
Amy Jackson flaunts her baby bump in latest pregnancy photoshoot
एमी जैक्सन - फोटो : Twitter
एमी जैक्सन काले रंग की बोल्ड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें खुद एमी जैक्सन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ब्लैक आउटफिट के साथ ब्लैक हैट लगाये एमी जबर्दस्त लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amy Jackson flaunts her baby bump in latest pregnancy photoshoot
एमी जैक्सन - फोटो : instagram
प्रेग्नेंसी के दौरान एमी लगातार काम कर रही हैं और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज भी कर रही हैं। एमी ने पिछले साल जनवरी में बताया था कि उन्होंने जॉर्ज के साथ सगाई कर ली है। दोनों लिव इन पार्टनर हैं। खबरों की मानें तो यह कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है।
Amy Jackson flaunts her baby bump in latest pregnancy photoshoot
amy jackson - फोटो : instagram
एमी ने शादी से पहले मां बनने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। मदरहुड एन्जॉय कर रही एमी ने हाल ही में एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने और मंगेतर के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही एमी ने मंगेतर के साथ प्रेग्नेंसी की लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की थी।
विज्ञापन
Amy Jackson flaunts her baby bump in latest pregnancy photoshoot
amy jackson
इंटरव्यू में एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने कहा- 'मैं और जॉर्ज एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। हम लोग पहले भी अलग होने वाले नहीं थे लेकिन अब हमारे बीच अलग तरह की नजदीकियां हैं। हम ऐसी स्टेज पर हैं जहां पर हम इसके लिए तैयार थे। मुझे नहीं लगता कि कभी आप परफेक्टली कुछ प्लान कर सकते हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed