सब्सक्राइब करें

चार दिन के बेटे को लेकर घूमने निकलीं एमी जैक्सन, शेयर कीं फर्स्ट आउटिंग की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 26 Sep 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Amy Jackson Stepped Out For The First Time With Her Baby Boy
Amy Jackson - फोटो : instagram

एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने सोमवार यानी 23 सितंबर को बेबी बॉय को जन्म दिया। जन्म के अगले दिन ही एमी ने अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। अपने मंगेतर George Panayiotou के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करने के बाद अब एमी बेटे को लेकर पहली बार बाहर निकली हैं।

Trending Videos
Amy Jackson Stepped Out For The First Time With Her Baby Boy
एमी जैक्सन - फोटो : instagram

एमी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ये सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एमी ने लिखा है- 'Baby’s first day out'। एक तस्वीर में Andreas कार में सोता हुआ दिख रहा और एमी ने अपने बेटे की उंगलियां पकड़ रखी हैं। वहीं और दूसरी तस्वीर में बेटे के साथ मैचिंग आउटफिट में दिख रहीं एमी उसे गोद में लेकर सेल्फी ले रही हैं।

View this post on Instagram

m o o d | @aloyoga

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Amy Jackson Stepped Out For The First Time With Her Baby Boy
Amy Jackson Baby Shower picture - फोटो : instagram

एमी पिछले कुछ समय से प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। एमी सोशल मीडिया पर लगातार बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर रही थीं। बता दें प्रेग्नेंसी के दौरान भी एमी लगातार काम कर रही थीं और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज भी कर रही थीं। एमी ने पिछले साल जनवरी में बताया था कि उन्होंने जॉर्ज के साथ सगाई कर ली है। दोनों लिव इन पार्टनर हैं। खबरों की मानें तो यह कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है।

Amy Jackson Stepped Out For The First Time With Her Baby Boy
amy jackson

दरअसल, बेटे के आने के बाद अब एमी जैक्सन और मंगेतर जॉर्ज पानाइयोटौ ने जल्द ही शादी करने की प्लानिंग की है। खबर है कि दोनों ग्रीस में शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों किसी बीच साइड पर शादी करना चाहते थे, जिसकी वजह से उन्होंने वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर ग्रीस को चुना है।

ये भी पढ़ें- एमी जैक्सन के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, शादी से पहले मां बनकर हैं खुश

विज्ञापन
Amy Jackson Stepped Out For The First Time With Her Baby Boy
amy jackson

एमी और जॉर्ज ने लंदन में सगाई की थी, जिसकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। बता दें कि एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने 2010 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म 'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग', 'फ्रीकी अली' जैसी फिल्मों में खूब धमाल मचाया। बॉलीवुड के अलावा एमी जैक्सन ने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed