फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा को पसंद आई देसी गर्ल की सिटाडेल, बोले- 'फौजी ब्रैट' के एक्शन ने किया इंप्रेस

Wed, 03 May 2023 09:10 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 03 May 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
Anand Mahindra Impress by Priyanka Chopra action in Citadel 2
आनंद महिंद्रा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। फिलहाल उनका चर्चा में रहने का कारण उनकी हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल है। इस सीरीज में प्रियंका का एक्शन अवतार देख हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है। अब इस लिस्ट में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का नाम भी शामिल हो गया है।

Anand Mahindra Impress by Priyanka Chopra action in Citadel 2
गलत हिंदी देखकर आनंद महिंद्रा हैरान - फोटो : @MahindraRise

आनंद महिंद्रा ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की हालिया सीरीज 'सिटाडेल' में उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। आनंद महिंद्रा ने प्रियंका को फौजी ब्रेट कहते हुए उनके अभिनय की तारीफ की। आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने प्रियंका चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज सिटाडेल की तारीफ की है।

Anand Mahindra Impress by Priyanka Chopra action in Citadel 2
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद ने इस ट्वीट में लिखा है कि इस वीकेंड पर मैंने सिटाडेल वेब सीरीज का पहला एपिसोड देख है। रूसो ब्रदर्स की इस शानदार ओटीटी पेशकश को देखकर अपनी जगह से हिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्शन अवतार से काफी इंप्रेस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anand Mahindra Impress by Priyanka Chopra action in Citadel 2
आनंद महिंद्रा

उन्होंने आगे कहा कि उनका ये नया तजुर्बा बहुत शानदार लगा। हमारे ज्यादातर एक्शन हीरो की तरह ही प्रियंका के एक्शन में भी दम नजर आया है। फौजी लोग अपनी महत्वकांक्षा के लिए काफी जाने जाते हैं और इस रोल में कहीं न कहीं पीसी फिट बैठती हैं। वह अपनी शर्तों पर लाइफ के पूरे मजे ले रही हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म के सेट पर सोते दिखे आयुष्मान तो ट्विटर पर लगी क्लास, यूजर्स ने शेयर किए मीम्स

विज्ञापन
Anand Mahindra Impress by Priyanka Chopra action in Citadel 2
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रियंका ने सिटाडेल 2 में एजेंट नादिया सिंह का किरदार निभाया है। उन्होंने इस सीरीज में बेहतरीन एक्शन किया है। रूसो ब्रदर्स के एजीबीओ और शो रनर डेविड वेइल द्वारा निर्मित, छह-एपिसोड की इस श्रृंखला के पहले दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल को हुआ। जबकि सीरीज का आखिरी एपिसोड 26 मई को स्ट्रीम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  तमिल एक्टर-डायरेक्टर मनोबला का निधन, शोक में डूबे रजनीकांत से लेकर कमल हासन जैसे सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed