फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: 'आनंद' में हीरो बनना चाहते थे धर्मेंद्र, नशे की हालत में रातभर डायरेक्टर को करते रहे फोन

Wed, 30 Jun 2021 09:38 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 30 Jun 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
anand when dharmendra drunk call hrishikesh mukherjee after knowing about anand film
राजेश खन्ना-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘आनंद’ का खुमार आज भी लोगों के दिलो-दिमाग से नहीं उतरा है। फिल्म के डायलॉग और गाने अब भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। ऋषिकेश मुखर्जी की इस फिल्म को 12 मार्च को साल 1971 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म की मेकिंग के दौरान सुपरस्टार धर्मेंद्र इस फिल्म के डायरेक्टर से बेहद नाराज हो गए थे जब उन्हें खबर हुई थी कि इस फिल्म में ऋषिकेश मुखर्जी ने राजेश खन्ना को कास्ट कर लिया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी थे। उन्होंने भी इस फिल्म में बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाया था।



धर्मेंद्र ने इस बारे में खुद बताया था। एक्टर ने कहा था कि वह फिल्म डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी से इसलिए नाराज हो गए थे क्योंकि उन्होंने धर्मेंद्र के साथ नहीं, राजेश खन्ना के साथ फिल्म बनाई।फिल्म सुपरहिट हुई।

anand when dharmendra drunk call hrishikesh mukherjee after knowing about anand film
आनंद फिल्म - फोटो : Social Media

धर्मेंद्र ने द कपिल शर्मा शो में बताया कि जब उन्हें पता चला था कि ऋषिकेश मुखर्जी राजेश खन्ना के साथ फिल्म बना रहे हैं तो वह दुखी हो गए थे। धर्मेंद्र ने कहा, 'ऋषिकेश मुखर्जी ने मुझे फिल्म आनंद की कहानी सुनाई थी । उन्होंने मुझसे कहा कि हम अब ये करने जा रहे हैं और हम ये करेंगे। फिर बाद में मुझे पता चला कि फिल्म तो राजेश खन्ना के साथ शुरू कर दी गई है।'

anand when dharmendra drunk call hrishikesh mukherjee after knowing about anand film
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram

धर्मेंद्र ने बताया था कि जब उन्हें पता चला कि राजेश खन्ना फिल्म में लीड रोल में हैं तो उन्होंने नशे की हालत में डायरेक्टर को फोन किया। बकौल धर्मेंद्र 'मैंने ऋषिदा से कहा तुम तो मुझे देने वाले थे ये रोल, तुमने मुझे इस फिल्म की कहानी तक बताई थी। तो तुमने वो फिल्म उन्हें क्यों दी? 

विज्ञापन
विज्ञापन
anand when dharmendra drunk call hrishikesh mukherjee after knowing about anand film
धर्मेंद्र

धर्मेंद्र आगे कहते हैं, 'वो मुझे बोलते रहे, धरम सो जाओ, सो जाओ। हम सुबह बात करेंगे। वह मेरा फोन कट करना चाहते थे। वो बार बार फोन रख रहे थे और मैं बार बार फोन कर रहा था और पूछ रहा था कि क्यों किया ऐसा मुझे क्यों नहीं दिया रोल?'

विज्ञापन
anand when dharmendra drunk call hrishikesh mukherjee after knowing about anand film
आनंद फिल्म - फोटो : Social Media

फिल्म के बेहतरीन डायलॉग फिल्म राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की बेमिसाल एक्टिंग और बेहतरीन डायलॉग के लिए भी जानी जाती है। बता दें कि इस फिल्म के सभी डायलॉग को गुलजार ने लिखा है। जो आज भी लोगों के जेहन में मौजूद हैं। ‘बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं।’ ‘मौत तो एक पल है..।’ ‘आनंद मरा नहीं, आनंद मरते नहीं।’ ‘ये भी तो नहीं कह सकता कि मेरी उम्र तुझे लग जाए।’ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी फिल्म से सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को फिल्मी दुनिया में पहचान मिलना शुरू हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed