आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आज गुरुवार की सुबह कपल को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया, जब वे जामनगर जाने के लिए रवाना हो रहे थे। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर के साथ उनकी बेटी राहा कपूर भी नजर आईं। राहा मां आलिया की गोद में आराम फरमा रही थीं।
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रवाना हुआ आलिया-रणबीर, अर्जुन कपूर भी आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनके साथ रणबीर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर भी थीं। रणबीर इस दौरान कैजुअल लुक में हैंडसम नजर आ रहे थे। उन्होंने सफेद टीशर्ट के ऊपर ब्लू जैकेट पहनी हुई थी। साथ ही वे ब्लैक कलर का चश्मा पहने दिखे। वहीं आलिया क्रीम कलर के टॉप में खूबसूरत नजर आ रही थीं और नीतू कपूर भी ब्लू कैजुअल ड्रेस पहने नजर आईं।
DeepVeer Love Story: रामलीला से परवान चढ़ा दीपिका-रणवीर का प्यार, धूमधाम से रचाई शादी, अब बनने जा रहे पैरेंट्स
वहीं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए निकल चुके हैं। उन्हें भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वे ब्लू रंग की कार से उतर कर एयरपोर्ट की ओर बढ़े और उन्होंने पैपराजी के लिए भी पोज दिए। इस दौरान वे कैजुअल ग्रे टीशर्ट पहने नजर आए और उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ था।
Sonakshi Sinha: बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज से पहले सोनाक्षी के हाथ लगी एक और फिल्म, अभिनेत्री ने जताई खुशी
शाहरुख खान, आमिर खान और रजनीकांत सहित मनोरंजन जगत की कई अन्य हस्तियां भी अपने-अपने परिवारों के साथ उत्सव की शोभा बढ़ाएंगी। अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होंगे। अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, करण जौहर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और करिश्मा कपूर भी समारोह में शामिल होंगे।
अनंत और राधिका की शादी से पहले होने वाले समारोह एक मार्च से तीन मार्च तक चलेंगे। समारोह के तीन दिनों के दौरान पांच कार्यक्रम होंगे। समारोह के लिए 1000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई 19 जनवरी, 2023 को मुंबई में एक गोल धना समारोह में हुई थी। वहीं अब वे 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।
Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बधाई देने वालों में सबसे आगे रहीं यह अभिनेत्री