इस अंदाज में अनन्या बिड़ला ने पापा को दी जन्मदिन की बधाई, 40 देशों में फैला है कुमार मंगलम का बिजनेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या बिड़ला ने पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे पा!!! मुझे बिना किसी शर्त प्यार करने के लिए धन्यवाद। आपकी परवाह मेरी सबसे बड़ी खुशी है और मैं हमेशा इसके लिए आभारी रहूंगी। मैं आपसे जितना प्यार करती हूं, उसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। आपने हमेशा कहा है कि "कोई शॉर्ट कट" नहीं है और मैं हमेशा इस बात का पालन करूंगी। मैं आपको गर्व महसूस कराने का वादा करती हूं। बहुत सारा प्यार।
A post shared by Ananya (@ananya_birla) on
बात करें अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) की तो वह सिर्फ बिजनेस तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वो फैशन और सिंगिग की दुनिया में भी नाम कमा रही हैं। अनन्या ने अपने पिता का सहारा लिए बिजनेस वर्ल्ड में अपना अलग मुकाम बनाया है। अनन्या लग्जरी प्रोडक्ट की ई-कॉमर्स कंपनी क्यूरोकार्ट की फाउंडर और सीईओ भी हैं।
अनन्या की पोस्ट को 12 घंटे में 28000 लाइक मिले हैं। वहीं इस पर कमेंट्स की भरमार है। अनन्या के फैंस कमेंट कर कुमार मंगलम बिड़ला को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
बात करें कुमार मंगलम की तो उनकी शादी 22 साल की उम्र में 18 साल की नीरजा बिड़ला से हो गई थी। शादी के एक साल बाद ही दोनों लंदन पढ़ाई करने चले गए। कुमार मंगलम ने लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए किया। 1995 में पिता आदित्य बिड़ला के अचानक निधन के बाद कुमार मंगलम को ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया। उस समय वह मात्र 28 साल के थे और लोगों ने इतने बड़े बिड़ला साम्राज्य को चलाने में उनकी काबिलियत पर सवाल खड़े किए, लेकिन उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से न सिर्फ आदित्य बिड़ला ग्रुप को आगे बढ़ाया बल्कि नए क्षेत्रों में भी कंपनी का विस्तार किया। इनका बिजनेस करीब 40 देशों में फैला है।