फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेत में फोटो खिंचवाना पड़ गया अनन्या पांडे को भारी, ट्रोलर्स बोले- 'स्ट्रगल कर रही हैं दीदी'

Wed, 15 Jan 2020 12:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ananya Panday Gets Trolled for Sharing her Sugarcane Farm Photos on Instagram
अनन्या पांडे - फोटो : Social Media

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अभिनेत्री अनन्या पांडे लाइम लाइट में रहती हैं। अनन्या जितना अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों नहीं बटोरतीं, उससे कहीं ज्यादा वो अपने बयानों और तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐसे में हाल ही में वो अपनी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार बन गई हैं।

Ananya Panday Gets Trolled for Sharing her Sugarcane Farm Photos on Instagram
Ananya Panday - फोटो : file photo

अनन्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों को लेकर इन दिनों अनन्या चर्चा का विषय बन गई हैं। अनन्या ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं उनमें वो एक खेत में खड़ी हुई नजर आ रही हैं। बस इसे देखकर ही यूजर्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पलट 👋🏻 #DDLJmoment

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on

Ananya Panday Gets Trolled for Sharing her Sugarcane Farm Photos on Instagram
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या की इस तस्वीर पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए इसे अनन्या के स्ट्रगल वाले बयान से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये है असली स्ट्रगल', दूसरे यूजर ने लिखा, 'स्ट्रगल कर रही हैं दीदी'। इसी तरह और भी कई यूजर्स ने इस तरह के की फनी कमेंट्स किए हैं। 




विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday Gets Trolled for Sharing her Sugarcane Farm Photos on Instagram
siddhant chaturvedi - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि अनन्या पांडे हाल ही में राजीव मसंद के शो पर पहुंची थीं। इस शो में अनन्या के साथ ही गली बॉय स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी भी शामिल हुए थे। शो के दौरान अनन्या से उनके स्ट्रगल को लेकर भी बात की गई। इस दौरान सिद्धांत ने सिर्फ एक ही लाइन में उनकी बोलती बंद कर दी। सिद्धांत ने कहा, 'जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है।' 

विज्ञापन
Ananya Panday Gets Trolled for Sharing her Sugarcane Farm Photos on Instagram
ananya pandey - फोटो : insatgram

सिद्धांत की इस लाइन ने जहां फैन्स का दिल जीत लिया। तो वहीं अनन्या के लिए मुसीबत भी खड़ी कर दी। इसके बाद से ही अनन्या ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। हालांकि अब इस बात को कई दिन बीत चुके हैं। लेकिन फिर भी ट्रोलर्स हैं कि अनन्या का पीछा ही नहीं छोड़ रहे हैं। अब इंतजार है तो सिर्फ अनन्या के रिएक्शन का।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed