फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी सिनेमा में लौट आए सहायक कलाकारों के अच्छे दिन, अपारशक्ति खुराना को मिली ये बड़ी फिल्म

Fri, 19 Jul 2019 10:27 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 19 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday Kartik Aaryan and Bhumi Pednekar Aparshakti Khurrana joined Pati Patni Aur Woh cast
Aparshakti Khurana - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा में सहायक कलाकारों के अच्छे दिन लौट रहे हैं। फिल्म बधाई हो में नीना गुप्ता और गजराज राव के साथ आयुष्मान खुराना की बनी बॉन्डिंग उनकी अगली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में फिर से दिखने जा रही है। 
Ananya Panday Kartik Aaryan and Bhumi Pednekar Aparshakti Khurrana joined Pati Patni Aur Woh cast
aparshakti khurana - फोटो : social media
वहीं, उनके भाई अपराशक्ति खुराना की केमिस्ट्री तेजी से चोटी के सितारों की लिस्ट में शामिल होने की तरफ बढ़ रहे कार्तिक आर्यन के साथ रंग जमा रही है। कार्तिक और अपारशक्ति की जोड़ी जल्द ही एक और फिल्म में नजर आने वाली है।
Ananya Panday Kartik Aaryan and Bhumi Pednekar Aparshakti Khurrana joined Pati Patni Aur Woh cast
Aparshakti Khurana - फोटो : social media

अपारशक्ति खुराना हाल के दिनों हिंदी सिनेमा में कॉमेडी का नया चेहरा बनकर उभरे हैं। दंगल, बदरीनाथ की दुल्हनिया और स्त्री जैसी फिल्मों के बाद अपारशक्ति ने फिल्म लुकाछुपी में भी अपनी हास्यकला का जलवा दिखाया। और अब वह नजर आएंगे टी सीरीज की ही एक और फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday Kartik Aaryan and Bhumi Pednekar Aparshakti Khurrana joined Pati Patni Aur Woh cast
पति पत्नी और वो की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

यह अगला प्रोजेक्ट संजीव कुमार की 1978 में आई फिल्म पति पत्नी और वो का रीमेक है। फिल्म में आज के समय के यंगस्टर्स के चहेते बन चुके कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। अपारशक्ति कहते हैं, "यह बहुत ही अच्छा है कि मुझे एक बार फिर भूषण कुमार जी के साथ काम करने का मौका मिला है। फिल्म लुका छुपी के बाद मेरे और कार्तिक में भी काफी अच्छी दोस्ती भी बन गई है, इस बार हमारी कैमिस्ट्री पर्दे पर और भी ज्यादा उभर कर आएगी। वहीं फिल्म में अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर  की मौजूदगी ने फिल्म को और चर्चा में ला दिया है।"  

विज्ञापन
Ananya Panday Kartik Aaryan and Bhumi Pednekar Aparshakti Khurrana joined Pati Patni Aur Woh cast
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram

निर्देशक मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के अलावा अनुपम खेर, नवनी परिहार, राजपाल यादव और जॉनी लीवर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed