फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को 'पति' बनाना चाहती हैं 32 साल छोटी ये अभिनेत्री, जानें कौन हैं वो

Fri, 06 Dec 2019 11:38 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 06 Dec 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Ananya Panday wants Salman Khan as Pati and Woh
salman khan - फोटो : file photo

53 की उम्र में भी सलमान खान (Salman Khan) की महिला प्रशंसकों के बीच पॉपुलैरिटी बहुत है। आम हो या खास हर कोई उनके लिए क्रेजी है। यह बात और है कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। ऐसा नहीं है कि सलमान का नाम बॉलीवुड में किसी भी अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा। ऐश्वर्या से लेकर कटरीना सभी के साथ सलमान के अफेयर की चर्चाएं खूब रहीं। इस बीच बॉलीवुड में हाल ही मेें डेब्यू कर चुकीं अभिनत्री ने सलमान खान को लेकर अपनी खास इच्छा जाहिर की है। इस अभिनेत्री की इच्छा जानकर खुद दबंग खान भी हैरान रह जाएंगे।

Ananya Panday wants Salman Khan as Pati and Woh
Salman Khan and Ananya Panday - फोटो : twitter

यह अभिनेत्री कोई और नहीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे हैं। अनन्या ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। छह दिसंबर को उनकी पति पत्नी और वो फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अनन्या और बाकी सितारे लगातार कुछ न कुछ ऐसा बयान दे रहे हैं जो सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की स्टारकास्ट ने कोईमोई वेबसाइट को इंटरव्यू दिया।

Ananya Panday wants Salman Khan as Pati and Woh
Ananya Pandey - फोटो : amar ujala mumbai

इस इंटरव्यू में अनन्या ने सलमान खान को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। अनन्या से पूछा गया कि किसे वह 'पति' और 'वो' बनाना चाहेंगी? जवाब में अभिनेत्री ने कहा- 'सलमान को वह अपना 'पति' बनाना चाहती हैं। सलमान जुड़वा में थे इसलिए वह उन्हें वो 'भी' बनाना चाहती हैं।' दिलचस्प बात यह है कि सलमान और अनन्या की उम्र में काफी अंतर है। सलमान 53 के हैं जबकि अनन्या 21 की। यानी कि अनन्या सलमान से उम्र में 32 साल छोटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday wants Salman Khan as Pati and Woh
Ananya, Kartik, Bhumi and Salman - फोटो : twitter

अनन्या से पहले कार्तिक भी 'पत्नी' और 'वो' लेकर बयान दे चुके हैं। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कार्तिक को 'पत्नी' और 'वो' लेकर कई अभिनेत्रियों के नाम बताए गए थे। जिन अभिनेत्रियों के नाम बताए गए थे उनमें कियारा आडवाणी, नुसरत भरूचा, सारा अली खान और तारा सुतारिया थीं। कार्तिक ने कियारा और तारा का नाम चुना। हालांकि जब कार्तिक नाम का चुनाव कर रहे थे तो उन्होंने नुसरत भरूचा और सारा को पत्नी बताया और बाकी अभिनेत्रियों को वो। 

विज्ञापन
Ananya Panday wants Salman Khan as Pati and Woh
Pati Patni Aur Woh - फोटो : social media

'पति पत्नी और वो' फिल्म में कार्तिक और अनन्या के अलावा भूमि पेडनेकर भी हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो छह दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन मुदासिर अजीज ने किया है। इस फिल्म में पहली बार यह तीनों कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भूमि की 'बाला' आई थी जबकि कार्तिक की 'लुका छुपी'। 

हैदराबाद घटना पर फूटा रानी मुखर्जी का गुस्सा और ऋतिक बने सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष सहित पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed